श्रद्धापूर्वक किया गया भगवान चित्रगुप्त जी की महाआरती
बस्ती - भगवान चित्रगुप्त मंदिर निकट चित्रगुप्त चौक धर्मशाला रोड पर स्थित मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की महाआरती युवा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में के संजय कुमार श्रीवास्तव तथा उनकी धर्मपत्नी शीला श्रीवास्तव के द्वारा भव्य पूजन और महाआरती संपन्न किया गया । महाआरती का पूजन मंदिर के पुजारी अयोध्या प्रसाद के द्वारा कराया गया। युवा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी भक्तों को बताया कि विगत वर्षों से हर माह के दूसरे रविवार संध्या को भगवान चित्रगुप्त जी की महाआरती निरंतर हो रही हैं। महाआरती में शामिल होने मात्र से आत्मा में विचरने वाले सारे कष्ट दूर हो जाते है।महाआरती में मुख्य रूप में सुरेन्द्र मोहन वर्मा, कृष्ण चंद्र गोप, परमात्मा प्रसाद, पिंकू श्रीवास्तव, जितेंद्र नाथ, शक्ति श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव सौरभ सिन्हा संजीव कुमार श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव,राजेश कुमार श्रीवास्तव, श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव मनोज कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विवेक कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, संजू श्रीवास्तव,राहुल श्रीवास्तव , मनीषा शुभ पुष्पा श्रीवास्तव,कंचन पांडेय, गोपाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
