डीएम ने कछला स्थित गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला परिसर में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिए

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

निरीक्षण के दौरान गौशाला में 226 गोवंश पाए गए

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ नगर पंचायत कछला स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिए कि परिसर में इंटरलॉकिंग कराई जाए, साथ ही प्रकाश एवं अन्य विद्युत संबंधी व्यवस्थाओं के लिए सोलर पैनल लगवाए जाएं। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 226 गोवंश पाए गए। लगभग 30 छोटे गोवंश को छोड़कर सभी गोवंश की ईयर टैगिंग की जा चुकी है।

जिलाधिकारी ने गोवंश के लिए हरे चारे, स्वच्छ पेयजल, साफ सफाई, छाया, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में चारे एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जाए। गौशाला परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखी जाए तथा कमजोर गोवंश की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराकर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने गोवंश के संरक्षण एवं बेहतर देखभाल के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर सुनिश्चित करने तथा गौशाला की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर केयरटेकर सहित अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

सीएम के  प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया गया जायजा ये खबर भी पढ़े : सीएम के  प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया गया जायजा

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य-दुर्गा

सिंगरौली, सोनभद्र। सोमवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने सीएसआर के तहत जिला...
उत्तर प्रदेश 
दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य-दुर्गा

UP चुनाव की तैयारी में BSP का शंखनाद,आकाश ने सादाबाद से डॉ.अविन को बनाया प्रत्याशी

महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे उठाए
राज्य  उत्तर प्रदेश 
UP चुनाव की तैयारी में BSP का शंखनाद,आकाश ने सादाबाद से डॉ.अविन को बनाया प्रत्याशी

एनसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय, सिंगरौली ने लगाया मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सिंगरौली, सोनभद्र। स्थानीय परिक्षेत्र में उच्च गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु समय समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया...