दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य-दुर्गा

Published By Sonbhadra
On
Sonbhadra Picture

सिंगरौली, सोनभद्र। सोमवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने सीएसआर के तहत जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के सौजन्य से दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ट्राई-साइकिल का वितरण किया। एनसीएल मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सिंगरौली और सोनभद्र परिक्षेत्र के 10 दिव्यांगजनों को ट्राई-साइकिल दी गई। इस अवसर पर कृति महिला मंडल, सिंगरौली की अध्यक्षा बी. के. दुर्गा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। अपने उद्बोधन में दुर्गा ने दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने को सबका नैतिक कर्तव्य बताया। कार्यक्रम में कृति महिला मंडल व ज्योत्सना महिला समिति की उपाध्यक्षा नम्रता कुमार, शीला द्विवेदी, रूबी जायसवाल व कृति महिला मंडल व ज्योत्सना महिला समिति की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं। 
  ट्राई-साइकिल मिलने से लाभार्थियों के दैनिक जीवन में सीधा और सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इससे वे आत्मनिर्भर बनेंगे और अपनी दैनिक आवश्यकताओं तथा कार्यों के लिए स्वतंत्र रूप से कहीं भी आ-जा सकेंगे।इसके साथ ही, ट्राई-साइकिल दिव्यांगजनों के लिए शिक्षा और आजीविका के नए रास्ते खोलेगी। अब वे बिना किसी बाधा के स्कूल, कॉलेज, बाजार या अपने कार्यस्थल तक पहुँच सकेंगे। इससे उनके समय और ऊर्जा की बचत होगी, जिससे उनका जीवन सुगम और सम्मानजनक बनेगा। कार्यक्रम में ट्राई-साइकिल प्राप्त करने के पश्चात्  लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस मानवीय पहल के लिए एनसीएल को धन्यवाद दिया।

लेखक के बारे में

नवीनतम

शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट: टीईटी पास करने की समय सीमा 2028 तक बढ़ी

आरटीई के दायरे वाले स्कूलों में टीईटी न्यूनतम योग्यता
राष्ट्रीय  राज्य 
शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट: टीईटी पास करने की समय सीमा 2028 तक बढ़ी

भातखण्डे विवि में मनाई गई पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की जयंती

— दस विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की राग बिहाग में छोटा ख्याल  
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि में मनाई गई पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की जयंती

डॉ.सूर्यकांत 232वें पुरस्कार से हुए सम्मानित

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त को चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उनके...
उत्तर प्रदेश 
डॉ.सूर्यकांत 232वें पुरस्कार से हुए सम्मानित

सीएम योगी से मिले चंद्रशेखर सिंह, परिवार से जुड़े आरोपों पर मिला मार्गदर्शन

पूज्य महाराज जी का स्नेह,आशीर्वाद और मार्गदर्शन उनके तथा उनके परिवार के लिए कठिन परिस्थितियों में बड़ी शक्ति और संबल...
सीएम योगी से मिले चंद्रशेखर सिंह, परिवार से जुड़े आरोपों पर मिला मार्गदर्शन

आवास विकास द्वारा सील रेस्तरां में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप

लखनऊ। सोमवार इंदिरा नगर सेक्टर-8 स्थित वी-2 रेस्तरां एंड बैंक्वेट में दोपहर करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। धुआं...
उत्तर प्रदेश 
आवास विकास द्वारा सील रेस्तरां में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

भातखण्डे विवि में मनाई गई पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की जयंती

— दस विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की राग बिहाग में छोटा ख्याल  
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि में मनाई गई पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की जयंती

डॉ.सूर्यकांत 232वें पुरस्कार से हुए सम्मानित

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त को चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उनके...
उत्तर प्रदेश 
डॉ.सूर्यकांत 232वें पुरस्कार से हुए सम्मानित

आवास विकास द्वारा सील रेस्तरां में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप

लखनऊ। सोमवार इंदिरा नगर सेक्टर-8 स्थित वी-2 रेस्तरां एंड बैंक्वेट में दोपहर करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। धुआं...
उत्तर प्रदेश 
आवास विकास द्वारा सील रेस्तरां में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप

पीजीआई : अस्थि ट्यूमर से मरीज का हाथ बचाया

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर स्थित ऑर्थोपेडिक्स विभाग के चिकित्सकों ने एक बुजुर्ग मरीज के...
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई : अस्थि ट्यूमर से मरीज का हाथ बचाया