तिरंगा यात्राओं की धूम, मण्डल स्तर पर आयोजन 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश में तिरंगा यात्राओं की धूम मची है। रविवार को शहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इसी कड़ी में सोमवार को भाजपा संगठन द्वारा शहर में कई तिरंगा यात्राएं निकाली गयी जिसमें उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित कई नेता शामिल हुए। 
सोमवार को भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा कई  मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। इनमें हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकतार्ओं ने राष्ट्रभक्ति का संदेश देने की कोशिश किया। कैंट विधानसभा क्षेत्र के मंडल एक की तिरंगा यात्रा में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता देश की एकता, अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। भाजपा  महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक है।  स्वतंत्रता दिवस  पर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराकर देश के वीर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करना चाहिए।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि इसी क्रम में उत्तर-4 मंडल में सुबह आठ बजे डुडौली मंदिर से पवार चौराहा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में  विधायक डॉ. नीरज बोरा शामिल हुए। वहीं कैंट-3 मंडल की यात्रा हेमू कलानी प्रतिमा, नाका चौराहा से विश्वकर्मा मंदिर मकबूलगंज तक निकाली गई। इसमें उपाध्यक्ष विनायक पांडेय उपस्थित रहे। पूर्व-3 मंडल में शाम चार बजे मास्टर चौराहा महानगर से डंडहिया चौराहा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें विधायक ओपी श्रीवास्तव शामिल हुए।

सीएम आवास से विधान भवन तक तिरंगा यात्रा में उमड़ा युवाओं का सैलाब ये खबर भी पढ़े : सीएम आवास से विधान भवन तक तिरंगा यात्रा में उमड़ा युवाओं का सैलाब

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

सिविल चिकित्सालय में पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी की शुरुआत

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,सिविल चिकित्सालय में न्यूरो सर्जन की तैनाती के बाद पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी का...
उत्तर प्रदेश 
सिविल चिकित्सालय में पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी की शुरुआत

हरीनगर की सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

लखनऊ। सावन के दूसरे सोमवार को हरीनगर की सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा। कांवड़ यात्रा के दूसरे चरण...
उत्तर प्रदेश 
हरीनगर की सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

लखनऊ। एनडीडी के अंतर्गत राजधानी के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को...
उत्तर प्रदेश 
बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

14 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

लखनऊ। पावर कॉरपोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय नें कहा कि आउटसोर्सिंग के माध्यम...
उत्तर प्रदेश 
14 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट: टीईटी पास करने की समय सीमा 2028 तक बढ़ी

आरटीई के दायरे वाले स्कूलों में टीईटी न्यूनतम योग्यता
राष्ट्रीय  राज्य 