शिक्षा , रोजगार को लेकर जस्टिस मोर्चा का गठन
लखनऊ। शिक्षा एवं रोजगार को लेकर सीजीपी के हिट आंदोलन के बाद एक और नये दल जस्टिस मोर्चा का ऐलान कर दिया गया। यह मोर्चा 12 अगस्त से प्रदेश भर में युवाओं के बीच जनसंपर्क अभियान शुरु करने के साथ ही एतिहासिल चौरी चौरा से 20 को साइकिल यात्रा आरंभ करेगा। पहले चरण के इस आंदोलन का समापन गांधी जयंती पर लखनऊ में किया जायेगा।
लखनऊ प्रेस क्लब में इस मोर्चा के शुधाशु ने बताया कि युवा आज शिक्षा की बदहाल व्यवस्था, सरकारी शिक्षण संस्थानों के कमजोर होते ढाँचे, बढ़ती बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं, भर्तियों में देरी और रोजगार के सीमित अवसरों से असंतोष और असुरक्षा के दौर से गुजर रहा है।
हमारी दस मांगे है जिनमें वार्षिक भर्ती परीक्षा कैलेंडर, रिक्त सभी सरकारी पदों को भर्ती, लंबित सभी भर्तियों पूरा करना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति को वापस लेना तथा संविदा एवं ठेका प्रथा पर रोक लगाने सहित कई मांगे शामिल है। 12 से आरभ होने वाला संवाद अभियान एवं साइकिल यात्रा 50 दिनों तक प्रदेश के सभी 75 जिलों में 800 से अधिक कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में नुक्कड़ सभाओं, छात्र-युवा बैठकों सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर अर्पिता, गोविंद, देवेश, प्रियेश, मृत्युंजय, विशाल, विवेक, बृजेश, अवनीश, महेंद्र सहित कई नेता शामिल रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
