जिला IT सेल प्रभारी का किया गया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
IT सेल प्रभारी अल्तफुर रहमान का बहराइच टीम ने किया अभिनंदन
अरुण अग्रवाल
बहराइच। पारिवारिक कार्यक्रम में ए.रहमान का जनपद बहराइच आगमन हुआ, जिसकी सूचना जिला संयोजक बहराइच पंकज प्रकाश मिश्रा जी को दूरभाष पर प्राप्त हुई।
सूचना पर टीचर्स सेल्फ केयर टीम बहराइच के संयोजक पंकज प्रकाश मिश्रा जी के नेतृत्व में जिला टीम और ब्लॉक टीम के पदाधिकारियों ने मिलकर ए. रहमान जी का स्वागत एवम अभिनंदन किया और TSCT और NSCT (नेशनल सेल्फ केयर टीम) पर चर्चा परिचर्चा हुई। टीम बहराइच ने मोमेंटो और प्रतीक चिन्ह भेंट किया और जनपद आगमन हेतु धन्यवाद दिया। जनपद मुजफ्फरनगर के IT सेल प्रभारी ए. रहमान जी ने TSCT टीम बहराइच का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर TSCT के जिला सहसंयोजक और देवीपाटन मण्डल के पासवर्ड रीसेट प्रभारी सुभाष चंद वर्मा, फखरपुर ब्लॉक संयोजक अखिलेश कुमार मौर्य, संरक्षक बाबूलाल मौर्य, प्रवक्ता मनीष कुमार यादव, विशेश्वरगंज ब्लॉक संयोजक अतुल मिश्रा , उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बहराइच के पूर्व महामंत्री एवं TSCT के सक्रिय सदस्य यादवेंद्र यादव, जूनियर शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष/तेजवापुर के ब्लॉक अध्यक्ष एम.सिराजुद्दीन न्यूटन जी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
