सावन में शिवभक्ति का रंग, लोधेश्वर महादेवा के लिए निकले हजारों भक्त

सुरक्षा व लाइट के पुख्ता इंतजाम

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

अरुण अग्रवाल

(​जरवलरोड )बहराइच । पवित्र सावन माह के अवसर पर पूरा इलाका शिव भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। जनपद बहराइच के कैसरगंज, फखरपुर, जरवल सहित कई इलाकों से हजारों की संख्या में कांवड़ियों और शिव भक्तों का जत्था बाराबंकी स्थित प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा धाम में जलाभिषेक के लिए पैदल ही रवाना हो रहा है।

लखनऊ-बहराइच हाईवे पर जरवल रोड और घाघरा घाट के आसपास भक्तों का भारी सैलाब देखा गया। 'बम-बम भोले' और 'जय शिव शंभू' के जयकारों से पूरा माहौल धर्ममय हो उठा है। हाईवे पर जगह-जगह स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों द्वारा कांवड़ियों की सेवा के लिए विशाल भंडारों का आयोजन किया गया है, जहाँ जलपान, भोजन और विश्राम की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है।

थानाध्यक्ष बीजपुर ने अजीरेश्वर महादेव मंदिर पर असहायों को वितरित किए लंच पैकेट ये खबर भी पढ़े : थानाध्यक्ष बीजपुर ने अजीरेश्वर महादेव मंदिर पर असहायों को वितरित किए लंच पैकेट

शिव भक्तों की यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। रात के समय शिव भक्तों को पैदल चलने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हाईवे पर प्रशासन की ओर से समुचित रोशनी का प्रबंध किया गया है। 

वही पुलिसकर्मी लगातार हाईवे पर गश्त कर रहे हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। प्रमुख चौराहों, मोड़ों और घाघरा घाट जैसे संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ​सावन के इस पावन पर्व पर शिव भक्तों का उत्साह चरम पर है और पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' के उद्घोष से गुंजायमान है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

'यूपीआई लेनदेन रहेंगा मुफ्त' संसद ने टैक्स बिल को दी मंजूरी

नई दिल्ली। संसद ने सोमवार को 'कराधान और अन्य कानून संशोधन विधेयक-2026' को ध्वनिमत से पारित कर दिया। राज्यसभा ने...
राष्ट्रीय 
'यूपीआई लेनदेन रहेंगा मुफ्त'  संसद ने टैक्स बिल को दी मंजूरी

दिव्यांगजन रोजगार अभियान अब 13 तक 

लखनऊ। कौशल विकास मिशन द्वारा आयोजित किए जा रहे दिव्यांगजन रोजगार अभियान की समय-सीमा बढ़ाकर अब 13 अगस्त कर दी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दिव्यांगजन रोजगार अभियान अब 13 तक 

अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन

जलभराव, गंदगी, जर्जर सड़क और स्ट्रीट लाइट समेत सात समस्याएं उठाईं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश

दिव्यांगजन रोजगार अभियान अब 13 तक 

लखनऊ। कौशल विकास मिशन द्वारा आयोजित किए जा रहे दिव्यांगजन रोजगार अभियान की समय-सीमा बढ़ाकर अब 13 अगस्त कर दी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दिव्यांगजन रोजगार अभियान अब 13 तक 

अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन

जलभराव, गंदगी, जर्जर सड़क और स्ट्रीट लाइट समेत सात समस्याएं उठाईं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन