दिव्यांगजन रोजगार अभियान अब 13 तक
लखनऊ। कौशल विकास मिशन द्वारा आयोजित किए जा रहे दिव्यांगजन रोजगार अभियान की समय-सीमा बढ़ाकर अब 13 अगस्त कर दी गयी है। पहले यह 3 से 10 अगस्त तक तय किया गया है।
कौशाल विकास मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य निर्धारित रोजगार लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति करना तथा अधिक से अधिक दिव्यांग युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना। अभियान को मिल रहे सकारात्मक रुझान को देख इसका समय बढ़ाया गया है।
उन्होंने कह कि अभियान के अंतर्गत संबंधित अधिकारियों एवं जिला स्तरीय टीमों को निर्देशित किया गया है कि वे इस अवधि तक कार्यक्रम का प्रभावी संचालन कराएं । इससे विभिन्न निजी एवं कौशल विकास से जुड़ी कंपनियों व संस्थानों के सहयोग से दिव्यांगों को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। मिशन निदेशक ने सभी पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे 13 अगस्त तक अपने पंजीकरण एवं साक्षात्कार की प्रक्रिया पूर्ण कर रोजगार हासिल करे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
