पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में इन दिनों अजीबोगरीब मामलों में पुलिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेकवारेडीह इलाके में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने अनोखा और खतरनाक रास्ता चुना पति द्वारा घर में रखने से इनकार करने और लगातार मिल रहे धोखे से आहत महिला सीधे ऊंची पानी की टंकी पर जा चढ़ी।
महिला के टंकी के सबसे ऊपरी हिस्से पर बैठे होने की वजह से पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों के पसीने छूट गए जमीन पर खड़े पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग लगातार महिला को नीचे उतरने के लिए समझाते-बुझाते रहे, लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही।
इस लाचारी और पति के रवैये से क्षुब्ध होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया ताकि शासन-प्रशासन का ध्यान उसकी ओर आकर्षित हो सके।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
आनन्द कुमार मिश्र मऊ जनपद के जाने - माने पत्रकार हैं। आनन्द कुमार को पत्रकारिता का 10 सालों का अनुभव है, यह कई मीडिया संस्थानों अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में तरुणमित्र के मऊ जनपद के ब्यूरो प्रमुख के रुप में कार्यरत हैं।
