शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

टाइटन, टेक महिंद्रा और टाटा स्टील में रही तेजी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर मामूली बढ़त के साथ हुई थी।

बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में थोड़ी तेजी भी आई, लेकिन कुछ ही देर बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया।

लीप इंडिया आईपीओ! ₹2,480 करोड़ जुटाने बाजार में उतरी कंपनी ये खबर भी पढ़े : लीप इंडिया आईपीओ! ₹2,480 करोड़ जुटाने बाजार में उतरी कंपनी

बिकवाली शुरू हो जाने के कारण इन दोनों सूचकांक ने लाल निशान में गोता लगा दिया। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.12 प्रतिशत और निफ्टी 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 2.42 अंक की सांकेतिक मजबूती के साथ 78,501.59 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने से यह सूचकांक 175 अंक से अधिक उछल कर 78,676.98 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

हालांकि पहले पांच मिनट के कारोबार के बाद ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स सारी बढ़त गंवा कर लाल निशान में गिर गया।

लगातार हो रही बिकवाली की वजह से यह सूचकांक 78,298.92 अंक के स्तर तक टूट गया। इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर मोर्चा संभाला और लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 93.36 अंक की कमजोरी के साथ 78,405.81 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 10.60 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की मामूली उछाल के साथ 24,581.25 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलते ही लिवाली का सपोर्ट मिलने से पहले पांच मिनट में ही यह सूचकांक 50 अंक से अधिक की मजबूती के साथ 24,620.95 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई।

शेयरों की लगातार हो रही बिक्री की वजह से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही यह सूचकांक लाल निशान में 24,511.10 अंक के स्तर तक गिर गया। हालांकि इसके बाद एक बार फिर बाजार में खरीदारी शुरू हो गई, जिससे इस सूचकांक ने रिकव करना शुरू कर दिया।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 34.85 अंक की गिरावट के साथ 24,535.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,787 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,418 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,369 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 14 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे।

दूसरी ओर 16 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान में और 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से टाइटन कंपनी, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, सिप्ला और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर 1.30 प्रतिशत से लेकर 0.74 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी लाइफ, अदानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और एटरनल के शेयर 1.49 प्रतिशत से लेकर 0.76 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 455.59 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,499.17 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 65.35 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,570.65 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र में बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर रविवार देर रात दो अलग-अलग...
उत्तर प्रदेश 
बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह थाना साढ़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में वज्रपात का खतरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने रायपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग समेत प्रदेश के कई हिस्सों में वज्रपात...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में वज्रपात का खतरा

राहुल ने छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही मांगी

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित लेख में सरकार से 20 जुलाई...
राष्ट्रीय 
राहुल ने छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही मांगी

सोने-चांदी के भाव में मामूली गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक गिरावट नजर आ रही है। कीमत में आई कमजोरी...
कारोबार 
सोने-चांदी के भाव में मामूली गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

उत्तर प्रदेश

बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र में बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर रविवार देर रात दो अलग-अलग...
उत्तर प्रदेश 
बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह थाना साढ़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संतगुरु श्री रविदास जी के तुगलकाबाद स्थित गुरुघर को 2019 में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में इन दिनों अजीबोगरीब मामलों में पुलिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं सरायलखंसी...
उत्तर प्रदेश 
पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने