मार्केट कैप में बड़ा उलटफेर, SBI और रिलायंस को हुआ फायदा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में शामिल छह कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आ गई, जबकि चार कंपनियों के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हो गई।

देश में मार्केट कैप के मामले में शीर्ष स्थान पर मौजूद इन दस कंपनियों में से चार के मार्केट कैप में सोमवार से शुक्रवार तक के कारोबार के बाद 1.43 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई।

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

इनमें सबसे अधिक फायदा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) को हुआ, जबकि मार्केट कैप में बढ़ोतरी के मामले में दूसरा स्थान रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हासिल किया।

दूसरी ओर, टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में शामिल छह कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले सप्ताह के कारोबार के दौरान 1.23 करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आ गई।

इनमें सबसे अधिक नुकसान भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को हुआ, जबकि मार्केट कैप में गिरावट का सामना करने के मामले में बजाज फाइनेंस दूसरे स्थान पर रही।

सोमवार से शुक्रवार तक के कारोबार के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और लार्सन एंड टूब्रो के मार्केट कैप में 1,43,251.54 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई।

दूसरी ओर, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में 1,23,777.83 करोड़ रुपये की गिरावट आ गई।

पिछले सप्ताह के कारोबार के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 63,922.03 करोड़ रुपये बढ़ कर 10,11,721.84 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

इसी तरह देश में सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 32,816.40 करोड़ रुपये की मजबूती के साथ 18,01,925.19 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

इसके अलावा, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 31,875.35 करोड़ रुपये की उछाल के साथ 8,87,770.13 करोड़ रुपये के स्तर पर और लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) का मार्केट कैप 14,637.76 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 5,56,482.45 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

दूसरी ओर, पिछले सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक के कारोबार में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मार्केट कैप 40,543.23 करोड़ रुपये फिसल कर 4,96,891.82 करोड़ रुपये के स्तर तक गिर गया। इसी तरह बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 37,168.96 करोड़ रुपये घट कर 6,73,648.55 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

इसके अलावा एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 24,183.16 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 11,27,967.47 करोड़ रुपये के स्तर पर, आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 9,507.67 करोड़ रुपये की कमजोरी के साथ 10,20,370.63 करोड़ रुपये के स्तर पर.

भारती एयरटेल का मार्केट कैप 7,581.65 करोड़ रुपये कम होकर 12,22,423.98 करोड़ रुपये के स्तर पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 4,793.16 करोड़ रुपये घट कर 4,88,808.97 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 18,01,925.19 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही।

इसके बाद भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 12,22,423.98 करोड़ रुपये), एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 11,27,967.47 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 10,20,370.63 करोड़ रुपये), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 10,11,721.84 करोड़ रुपये).

टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) (कुल मार्केट कैप 8,87,770.13 करोड़ रुपये), बजाज फाइनेंस (कुल मार्केट कैप 6,73,648.55 करोड़ रुपये), लार्सन एंड टूब्रो (कुल मार्केट कैप 5,56,482.45 करोड़ रुपये).

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) (कुल मार्केट कैप 4,96,891.82 करोड़ रुपये) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (कुल मार्केट कैप 4,88,808.97 करोड़ रुपये) के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों के लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सूरत में ग्रीन एनर्जी की नई पहल, इको स्पार्क का उद्घाटन

सूरत। सूरत के पांडेसरा क्षेत्र में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई। एरेनक्यू लिथियम आयरन...
राष्ट्रीय  गुजरात 
सूरत में ग्रीन एनर्जी की नई पहल, इको स्पार्क का उद्घाटन

उप मुख्यमंत्री हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र

रायपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रविवार काे कबीरधाम जिले के नगर पालिका परिषद कवर्धा अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना...
छत्तीसगढ़ 
उप मुख्यमंत्री हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र

लापता युवक का खेत में मिला शव, हत्या की जांच शुरू

बक्सर। इटाढ़ी गांव के नेटुआ वीर बाबा के समीप पूर बधार में रविवार को एक युवक का शव मिलने से...
बिहार 
लापता युवक का खेत में मिला शव, हत्या की जांच शुरू

खेलते-खेलते काल के गाल में समाए तीन सगे मासूम भाई....

पूर्णिया। कुल्लाखास पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित आलमनगर में घर के पास खेल रहे तीन सगे मासूम भाइयों की पानी...
बिहार 
खेलते-खेलते काल के गाल में समाए तीन सगे मासूम भाई....

मार्केट कैप में बड़ा उलटफेर, SBI और रिलायंस को हुआ फायदा

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट...
कारोबार 
मार्केट कैप में बड़ा उलटफेर, SBI और रिलायंस को हुआ फायदा

उत्तर प्रदेश

सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

लखनऊ। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक...
उत्तर प्रदेश 
सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

लखनऊ। फिजियोथेरेपी अकादमी केजीएमयू के तत्वावधान में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग में एक दिवसीय...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस आयोजनों की श्रृंखला में जयहिंद वार्ता केन्द्र में पब्लिक डिबेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पहले...
उत्तर प्रदेश 
स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा

केजीएमयू :पल्मोनरी हाइपरटेंशन के निदान और मैनेजमेंट पर हुई चर्चा

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के पल्मोनरी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग की ओर से पल्मोनरी हाइपरटेंशन पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस'...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू :पल्मोनरी हाइपरटेंशन के निदान और मैनेजमेंट पर हुई चर्चा