कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

घायल अभियुक्त को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भीतरगांव भेजा गया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह थाना साढ़ पुलिस और एक वांछित अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दोनों पैरों में एक-एक गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भीतरगांव भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
 
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सोमवार सुबह थाना साढ़ पुलिस टीम दरगाही नहर पुल के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल सवार ने रुकने के बजाय वाहन को मोड़कर मौके से भागने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार, भागने के दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई और आरोपी सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने खुद को बचाते हुए जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में एक-एक गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने घायल अभियुक्त की पहचान आशीष उर्फ काशी निवासी ग्राम दलेलपुर, थाना बिधनू, कानपुर नगर के रूप में की है। आरोपी पहले से एक मामले में वांछित चल रहा था।पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने कई घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

प्रोजेक्ट प्रवीण में 89 फीसदी छात्र सफल  ये खबर भी पढ़े : प्रोजेक्ट प्रवीण में 89 फीसदी छात्र सफल

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और मामले से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने की कार्रवाई शुरू की। घायल अभियुक्त को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भीतरगांव भेजा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अभियुक्त से पूछताछ के साथ ही अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही संबंधित मामले में उसकी भूमिका और अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी है। उन्होंने चिठ्ठी में...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

अभिषेक बनर्जी के सहायक ने हाई कोर्ट से जल्द सुनवाई की लगाई गुहार

मामले की सुनवाई इसी सप्ताह में होने की संभावना  कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के सहायक सुमित...
पश्चिम बंगाल 
अभिषेक बनर्जी के सहायक ने हाई कोर्ट से जल्द सुनवाई की लगाई गुहार

नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र में बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर रविवार देर रात दो अलग-अलग...
उत्तर प्रदेश 
बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह थाना साढ़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 