नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने वाली घरेलू सहायिका की पंखे के फंदे से लटककर हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में उसकी मां ने मकान मालिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है।

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले को लेकर मृतका के परिजनों ने रविवार को थाना सेक्टर 49 और आरोपित के घर पर जमकर हंगामा किया था।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी उमेश कुमार नैथानी ने बताया कि सलमा खातून ने साेमवार काे सुबह को थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह होशियापुर गांव में रहती है।

सीएम आवास से विधान भवन तक तिरंगा यात्रा में उमड़ा युवाओं का सैलाब ये खबर भी पढ़े : सीएम आवास से विधान भवन तक तिरंगा यात्रा में उमड़ा युवाओं का सैलाब

उसकी 18 वर्षीय बेटी रेशमा खातून और 15 वर्षीय बेटी मासूम खातून तरुण बत्रा के ई-57 सेक्टर 51 स्थित घर पर साफ सफाई का काम करते हैं। शनिवार की रात को उनकी दोनों बेटियां वहां पर काम करने गई थी।

उनकी छोटी बेटी काम करके घर लौट आई लेकिन बड़ी बेटी ने मकान मालिक के घर की चौथी मंजिल पर पंखे से फंदा लगा लिया। मकान मालिक तरुण बत्रा ने फोन करके उन्हें बताया।

जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी बेटी पंखे के फंदे से लटकी हुई है। पुलिस मौके पर आई तथा उसको फंदे से नीचे उतारा। पुलिस उसे अस्पताल ले गई। वहां पर डॉक्टर ना उसे मृत घोषित कर दिया।

पीड़ित महिला ने आशंका व्यक्त की है कि उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है। मकान मालिक ने सच को छुपाया है। उन्होंने आशंका जताई हैं कि मकान मालिक के उत्पीड़न के चलते उनकी बेटी ने आत्महत्या किया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मकान मालिक से पुलिस ने पूछताछ की है।

इस मामले को लेकर रविवार को मृतका के परिजनों और उसके जानकारी ने सेक्टर 51 स्थित कोठी पर पहुंचकर पहले हंगामा किया, उसके बाद ये लोग थाना सेक्टर 49 पहुंचे और वहां भी जमकर हंगामा किया। पुलिस ने इन्हें समझा- बुझाकर वापस भेजा था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में उतरा विपक्ष

नारेबाजी और पोस्टर के साथ सांसदों का प्रदर्शन, अमित शाह से मांगा जवाब नई दिल्ली। नीट प्रश्नपत्र मामले में जंतर-मंतर...
राष्ट्रीय 
प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में उतरा विपक्ष

विपक्ष के हंगामा के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक टली

लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है। सोमवार...
राष्ट्रीय 
विपक्ष के हंगामा के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक टली

JPSC-JSSC आंदोलन के विधानसभा मार्च में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो

रांची। JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर विधानसभा घेराव के लिए निकले...
झारखंड 
JPSC-JSSC आंदोलन के विधानसभा मार्च में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो

कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी है। उन्होंने चिठ्ठी में...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

अभिषेक बनर्जी के सहायक ने हाई कोर्ट से जल्द सुनवाई की लगाई गुहार

मामले की सुनवाई इसी सप्ताह में होने की संभावना  कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के सहायक सुमित...
पश्चिम बंगाल 
अभिषेक बनर्जी के सहायक ने हाई कोर्ट से जल्द सुनवाई की लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी है। उन्होंने चिठ्ठी में...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र में बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर रविवार देर रात दो अलग-अलग...
उत्तर प्रदेश 
बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह थाना साढ़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार