बैरियर और स्पीड गेट तोड़कर भाग रहा वाहन चालक पकड़ा गया

इंडो-नेपाल सीमा पर रुपईडीहा ICP की सुरक्षा में सेंध, मचा हड़कंप

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • बहराइच का मामला 

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित संवेदनशील इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) रुपईडीहा की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध का मामला सामने आया है। सुरक्षा जांच से बचने के लिए एक वाहन चालक ने आईसीपी में लगे बैरियर और स्पीड गेट को तोड़ दिया और तेज रफ्तार में वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद चालक समेत रुपईडीहा थाना क्षेत्र में पकड़ लिया गया। घटना के दौरान आईसीपी परिसर में खड़ी एक टीवीएस बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

आईसीपी में प्रवेश के लिए वाहनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुमति और सुरक्षा जांच से गुजरना अनिवार्य है। बिना अनुमति किसी वाहन का परिसर में प्रवेश करना संभव नहीं माना जाता। ऐसे में सुरक्षा जांच से बचते हुए एक वाहन का बैरियर और स्पीड गेट तक पहुंचना और फिर दोनों सुरक्षा अवरोधों को तोड़कर निकल जाना आईसीपी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

बहराइच : नीलगाय से टकराई भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा की कार, बाल-बाल बचीं ये खबर भी पढ़े : बहराइच : नीलगाय से टकराई भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा की कार, बाल-बाल बचीं

आईसीपी के सुरक्षा सलाहकार की ओर से रुपईडीहा थाने में दी गई शिकायत के मुताबिक, घटना 9 अगस्त को शाम की है। वाहन संख्या यूपी 40 एआर 7224 का चालक सुरक्षा जांच से बचने के प्रयास में आईसीपी परिसर में तेज रफ्तार से वाहन लेकर दाखिल हुआ। सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के सुरक्षा कर्मियों और एलपीएआई की निजी सुरक्षा टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका।

बताया गया कि चालक ने पहले प्रवेश द्वार पर लगे बैरियर को तोड़ दिया। इसके बाद एलपीएआई के सुरक्षा गार्ड ने स्पीड गेट बंद कर वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए स्पीड गेट को भी तोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के दौरान परिसर में खड़ी एक टीवीएस बाइक भी वाहन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।

थानाध्यक्ष रुपईडीहा हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने सोमवार को बताया कि एक वाहन सुरक्षा जांच से बचने के कारण तेज रफ्तार में बैरियर तोड़कर घुस गया था। सूचना मिलते ही वाहन को कस्टडी में लेकर चालक एवं वाहन स्वामी मो. सलाम निवासी नगर कोतवाली को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वाहन की जांच एवं अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है।

तीन घंटे पीछा कर पकड़ा गया वाहन
घटना के बाद सुरक्षा कर्मियों ने बिना समय गंवाए वाहन का पीछा शुरू कर दिया। मामले की सूचना रुपईडीहा पुलिस को भी दी गई। सुरक्षा कर्मियों की सक्रियता के चलते वाहन को करीब तीन घंटे बाद रुपईडीहा थाना क्षेत्र में पकड़ लिया गया। चालक से पूछताछ जारी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
भारत-नेपाल सीमा से जुड़े इस संवेदनशील परिसर में सुरक्षा के कई स्तर होने के बावजूद किसी वाहन का बैरियर और स्पीड गेट तोड़कर फरार हो जाना गंभीर मामला माना जा रहा है। घटना ने आईसीपी में प्रवेश-निकास की निगरानी, सुरक्षा जांच और अवरोधक व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद घटना में लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

मायावती ने भाजपा-आआपा से सतर्क रहने की अपील की लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संत...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

सीएम शुभेंदु ने ममता की सुरक्षा को लेकर दिया बड़ा आश्वासन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर सोमवार को बड़ा आश्वासन...
पश्चिम बंगाल 
सीएम शुभेंदु ने ममता की सुरक्षा को लेकर दिया बड़ा आश्वासन

विधानसभा घेराव में वाटर कैनन और लाठीचार्ज से रोकने की कोशिश

रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विधानसभा घेराव सोमवार को उग्र होता...
झारखंड 
विधानसभा घेराव में वाटर कैनन और लाठीचार्ज से रोकने की कोशिश

14-15 अगस्त को इंडिपेंडेंस कप में खेल के साथ मनेगा आजादी का जश्न

सभी मैच योनेक्स मेविस 350 शटलकॉक से खेले जाएंगे कोरबा। स्वतंत्रता दिवस पर एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना, कोरबा के तत्वावधान में...
छत्तीसगढ़ 
14-15 अगस्त को इंडिपेंडेंस कप में खेल के साथ मनेगा आजादी का जश्न

2036 ओलंपिक की मेजबानी की कामना के साथ रेखा आर्य ने उठाई कांवड़

हरकी पैड़ी से कांवड़ उठाई और 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर रवाना हुईं खेल मंत्री हरिद्वार। कांवड़ मेले के...
उत्तराखंड 
2036 ओलंपिक की मेजबानी की कामना के साथ रेखा आर्य ने उठाई कांवड़

उत्तर प्रदेश

भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

मायावती ने भाजपा-आआपा से सतर्क रहने की अपील की लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संत...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं ने घाट किनारे से लिया लहरों का आनंद वाराणसी। सावन के द्वितीय सोमवार को वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी है। उन्होंने चिठ्ठी में...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस