2036 ओलंपिक की मेजबानी की कामना के साथ रेखा आर्य ने उठाई कांवड़

कांवड़ मेले के 12वें दिन हरिद्वार में आस्था का सैलाब

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • हरकी पैड़ी से कांवड़ उठाई और 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर रवाना हुईं खेल मंत्री

हरिद्वार। कांवड़ मेले के 12वें दिन रविवार को हरिद्वार में आस्था और खेल का संगम देखने को मिला। खेल मंत्री रेखा आर्य ने वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिलने की कामना के साथ हरकी पैड़ी से कांवड़ उठाई और 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर ऋषिकेश के लिए रवाना हुईं।

मंत्री ने सुबह विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद भोलेनाथ के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच उन्होंने कांवड़ उठाई। इस दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज, महेश पुरी महाराज सहित कई संत और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

परमार्थ निकेतन पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, मां गंगा की पूजा कर स्वामी चिदानन्द से की भेंट ये खबर भी पढ़े : परमार्थ निकेतन पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, मां गंगा की पूजा कर स्वामी चिदानन्द से की भेंट

3ffdf8c5e7799e65edd7036df1a25791_1408441819

कांवड़ यात्रा हरकी पैड़ी से ऋषिकेश के लिए रवाना हुई। यात्रा से पहले रेखा आर्य ने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि उनके दो प्रमुख संकल्प हैं। पहला, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी भारत को मिले और उनका सफल आयोजन हो। दूसरा, भारत खेलों के क्षेत्र में विश्व की महाशक्ति के रूप में स्थापित हो। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से उनके दोनों संकल्प पूरे होंगे।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने भी मंत्री के संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से देश का गौरव बढ़ाना भी राष्ट्रसेवा है। रेखा आर्य की कांवड़ यात्रा धार्मिक आस्था के साथ युवाओं को खेलों से जोड़ने का संदेश भी देती है।

उल्लेखनीय है कि खेल मंत्री ने पिछले वर्ष भी हरकी पैड़ी से वीरभद्र मंदिर तक पैदल कांवड़ यात्रा की थी और उस दौरान उन्होंने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का संकल्प लिया था। इस बार उनके पति भी उनके साथ कांवड़ लेकर चल रहे हैं। ऋषिकेश पहुंचने के बाद रेखा आर्य वीरभद्र मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करेंगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

मायावती ने भाजपा-आआपा से सतर्क रहने की अपील की लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संत...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

सीएम शुभेंदु ने ममता की सुरक्षा को लेकर दिया बड़ा आश्वासन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर सोमवार को बड़ा आश्वासन...
पश्चिम बंगाल 
सीएम शुभेंदु ने ममता की सुरक्षा को लेकर दिया बड़ा आश्वासन

विधानसभा घेराव में वाटर कैनन और लाठीचार्ज से रोकने की कोशिश

रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विधानसभा घेराव सोमवार को उग्र होता...
झारखंड 
विधानसभा घेराव में वाटर कैनन और लाठीचार्ज से रोकने की कोशिश

14-15 अगस्त को इंडिपेंडेंस कप में खेल के साथ मनेगा आजादी का जश्न

सभी मैच योनेक्स मेविस 350 शटलकॉक से खेले जाएंगे कोरबा। स्वतंत्रता दिवस पर एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना, कोरबा के तत्वावधान में...
छत्तीसगढ़ 
14-15 अगस्त को इंडिपेंडेंस कप में खेल के साथ मनेगा आजादी का जश्न

2036 ओलंपिक की मेजबानी की कामना के साथ रेखा आर्य ने उठाई कांवड़

हरकी पैड़ी से कांवड़ उठाई और 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर रवाना हुईं खेल मंत्री हरिद्वार। कांवड़ मेले के...
उत्तराखंड 
2036 ओलंपिक की मेजबानी की कामना के साथ रेखा आर्य ने उठाई कांवड़

उत्तर प्रदेश

भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

मायावती ने भाजपा-आआपा से सतर्क रहने की अपील की लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संत...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं ने घाट किनारे से लिया लहरों का आनंद वाराणसी। सावन के द्वितीय सोमवार को वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी है। उन्होंने चिठ्ठी में...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस