बहराइच : नीलगाय से टकराई भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा की कार, बाल-बाल बचीं

-कैसरगंज स्थित एपेक्स इंटरनेशनल स्कूल के पास हुआ हादसा, सभी सुरक्षित

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

-घायल नीलगाय के उपचार के लिए वन विभाग की टीम पहुंची

बहराइच। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले की भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा रविवार सुबह लखनऊ जाते समय सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गईं। उनकी कार कैसरगंज स्थित एपेक्स इंटरनेशनल स्कूल के समीप अचानक सड़क पर आए एक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि विधायक समेत वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। सभी को मामूली चोटें आईं, किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एपेक्स इंटरनेशनल स्कूल के पास अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नीलगाय के अचानक सामने आने से टक्कर हो गई। वाहन की रफ्तार नियंत्रित होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही एपेक्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक मशकूर हबीब मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल दूसरी कार की व्यवस्था कर विधायक इंद्राणी वर्मा को सुरक्षित लखनऊ के लिए रवाना कराया। स्थानीय लोगों ने उनकी तत्परता और सहयोग की सराहना की।

बाराबंकी में किसान संगठन का विस्तार, नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी ये खबर भी पढ़े : बाराबंकी में किसान संगठन का विस्तार, नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

हादसे में नीलगाय का एक पैर टूट गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल वन्यजीव का उपचार कर उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कार्रवाई शुरू की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर नीलगाय समेत अन्य वन्यजीव अक्सर सड़क पर आ जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से संवेदनशील क्षेत्रों में चेतावनी संकेतक, सुरक्षा उपाय और वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने उज्जैन महाकाल के दरबार में टेका माथा

मंत्री अशोक चौधरी ने किए मप्र के उज्जैन में महाकाल के दर्शन व्यवस्थाओं की तारीफ की, विपक्ष पर साधा निशाना...
मध्य प्रदेश 
बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने उज्जैन महाकाल के दरबार में टेका माथा

सिमरिया पुल के पास भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

कोलासी कटिहार। कोढ़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया पुल के समीप शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक...
बिहार 
सिमरिया पुल के पास भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

यूपी में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, एटीएस कर रहे कांवड़ यात्रा की निगरानी

लखनऊ। जम्मू कश्मीर में आतंकी घटना के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लखनऊ, वाराणसी,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, एटीएस कर रहे कांवड़ यात्रा की निगरानी

एक्साइज भर्ती मामले में सांसद उमेश पटेल और पूर्व पंचायत सुखा को दो साल की सजा

दमन। दमन में वर्ष 2011 में आबकारी (एक्साइज) विभाग में सब-इंस्पेक्टर भर्ती के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, अभद्र...
गुजरात 
एक्साइज भर्ती मामले में सांसद उमेश पटेल और पूर्व पंचायत सुखा को दो साल की सजा

उत्तर प्रदेश

यूपी में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, एटीएस कर रहे कांवड़ यात्रा की निगरानी

लखनऊ। जम्मू कश्मीर में आतंकी घटना के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लखनऊ, वाराणसी,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, एटीएस कर रहे कांवड़ यात्रा की निगरानी