बाराबंकी में किसान संगठन का विस्तार, नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
भारतीय अवस्थी किसान संगठन अराजनैतिक की मासिक बैठक संपन्न
मनोज शर्मा
बाराबंकी। भारतीय अवस्थी किसान संगठन अराजनैतिक की मासिक बैठक गन्ना संस्थान बाराबंकी मेंमंडल अध्यक्ष लखनऊ अनुज कुमार पाल की अध्यक्षता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष तिवारी के संचालन में हुई।
बैठक में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के ग्राम अध्यक्षों ब्लॉक अध्यक्षो तहसील एवं मंडल पदाधिकारी ने भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का बहिष्कार करके भारतीय अवस्थी किसान संगठन आराजनैतिक में राष्ट्रीय अध्यक्ष परसराम अवस्थी के नेतृत्व में चल रहे संगठन मेंपूर्व भारतीयकिसान यूनियन अराजनैतिक केमंडल उपाध्यक्ष जैसी राम आर्य के नेतृत्व मेंशामिल होकर मंडल अध्यक्ष लखनऊ अनुज कुमार पाल जी के द्वारा भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के समस्त पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं को भारतीय अवस्थी किसान संगठन आराजनैतिक में शामिल।
भानु प्रताप सिंह एडवोकेट को जिला अध्यक्ष पदअनिल कुमार यादव जिला महासचिव रमाकांत मिश्र जिला संगठन मंत्री महेश प्रसाद यादव तहसील अध्यक्ष फतेहपुर धीराजा चौहान तहसील अध्यक्ष रामनगर मोहम्मद अकील तहसील अध्यक्ष नवाबगंज हनोमान प्रसाद यादव ब्लॉक अध्यक्ष निंदूरा विजय सिंह ब्लॉक अध्यक्ष फतेहपुर विनोद कुमार प्रजापति ब्लॉक अध्यक्ष देवाँ संदीप कुमार यादव तहसील उपाध्यक्ष नवाबगंज वीरेंद्र कुमार यादव ब्लॉक महामंत्री निंदूरा लाल शुक्ला ब्लाक महामन्त्री देवाँ अखिलेश कुमार यादव जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार यादव तहसील उपाध्यक्ष रामनगर सहित ग्राम अध्यक्षों को पद का मनोनयन पत्र सौंप कर पद की जिम्मेदारी सौपी जिसका सभी पदाधिकारियो ने स्वागत करते हुए जनपद के किसानों के हित में संघर्ष करने का निर्णय लिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
