अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन

करीब तीन गुना बढ़े हाउस टैक्स को वापस लेने की मांग,

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जलभराव, गंदगी, जर्जर सड़क और स्ट्रीट लाइट समेत सात समस्याएं उठाईं

अंबेडकरनगर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर क्षेत्र में बढ़ती समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष बादशाह खान ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जनहित में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में हाउस टैक्स में करीब तीन गुना वृद्धि, जलभराव, गंदगी, नालियों की सफाई, जर्जर सड़कों और स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका द्वारा हाउस टैक्स में लगभग तीन गुना वृद्धि कर दी गई है, जिसे जनहित को देखते हुए समाप्त किया जाना चाहिए। नगर पालिका क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाकों में भी मलबे से पटी नालियों की सफाई कराने की मांग की गई है।

सपा नगर अध्यक्ष ने अकबरपुर नगर के सभी 25 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने, टूटी नालियों और जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की। इसके अलावा तमसा नदी से होकर गुजरने वाली सभी पुलियों पर दोनों तरफ करीब छह से सात फीट की बैरिकेडिंग-जाली लगाने का सुझाव दिया गया, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और नदी में कूड़ा फेंकने पर भी अंकुश लगे।
ज्ञापन में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर क्षेत्र में सिवर लाइन पाइप डालने, धार्मिक स्थलों, विद्यालयों और वार्डों के प्रमुख चौराहों पर नियमित साफ-सफाई तथा पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। वहीं सभी वार्डों में टेंडर होने के बावजूद लंबित पड़े नाली निर्माण व अन्य कार्यों को जल्द पूरा कराने की मांग की गई है।

दिव्यांगजन रोजगार अभियान अब 13 तक  ये खबर भी पढ़े : दिव्यांगजन रोजगार अभियान अब 13 तक 

सपा नेता ने नगर पालिका प्रशासन से सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर नगरवासियों को राहत देने की मांग की है।इस दौरान पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका अकबरपुर एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेश वर्मा, प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव विधानसभा अध्यक्ष राणा प्रताप प्रजापति प्रवीण शर्मा अशफाक सोलंकी मनोज यादव मनोज सिंह गुलाम रसूल गुड्डू मोहम्मद शमी ईशा कलीम आनंद राजभर हर्षित यादव विजय भान यादव शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सिविल चिकित्सालय में पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी की शुरुआत

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,सिविल चिकित्सालय में न्यूरो सर्जन की तैनाती के बाद पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी का...
उत्तर प्रदेश 
सिविल चिकित्सालय में पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी की शुरुआत

हरीनगर की सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

लखनऊ। सावन के दूसरे सोमवार को हरीनगर की सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा। कांवड़ यात्रा के दूसरे चरण...
उत्तर प्रदेश 
हरीनगर की सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

लखनऊ। एनडीडी के अंतर्गत राजधानी के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को...
उत्तर प्रदेश 
बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

14 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

लखनऊ। पावर कॉरपोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय नें कहा कि आउटसोर्सिंग के माध्यम...
उत्तर प्रदेश 
14 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट: टीईटी पास करने की समय सीमा 2028 तक बढ़ी

आरटीई के दायरे वाले स्कूलों में टीईटी न्यूनतम योग्यता
राष्ट्रीय  राज्य 