HPV टीकाकरण अभियान में अम्बेडकरनगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन

मंडल में प्रथम एवं प्रदेश में द्वितीय स्थान

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

राज्यपाल ने जिला प्रशासन अम्बेडकरनगर को किया सम्मानित, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने प्राप्त किया प्रशस्ति पत्र

अम्बेडकरनगर। जनपद अम्बेडकरनगर में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव एवं उनके स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान में जनपद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मंडल स्तर पर प्रथम तथा प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

शासन के निर्देशानुसार जनपद में 01 अप्रैल से 31 अगस्त 2026 तक 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्षित आयु वर्ग की किशोरियों को HPV संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने के लिए व्यापक स्तर पर टीकाकरण कराया जा रहा है।

इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 के खिलाफ बिजली कर्मियों का विरोध तेज ये खबर भी पढ़े : इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 के खिलाफ बिजली कर्मियों का विरोध तेज

अभियान में जनपद के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन अम्बेडकरनगर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।

HPV टीकाकरण का प्रमुख उद्देश्य किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस से होने वाले संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करना तथा भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करना है। निर्धारित आयु में HPV का टीका लगवाना संक्रमण से बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण एवं प्रभावी उपाय है।

 जिला प्रशासन द्वारा अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए 31 अगस्त 2026 तक अभियान को और प्रभावी गति प्रदान करने तथा अधिकाधिक पात्र किशोरियों को HPV टीकाकरण से आच्छादित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य-दुर्गा

सिंगरौली, सोनभद्र। सोमवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने सीएसआर के तहत जिला...
उत्तर प्रदेश 
दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य-दुर्गा

UP चुनाव की तैयारी में BSP का शंखनाद,आकाश ने सादाबाद से डॉ.अविन को बनाया प्रत्याशी

महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे उठाए
राज्य  उत्तर प्रदेश 
UP चुनाव की तैयारी में BSP का शंखनाद,आकाश ने सादाबाद से डॉ.अविन को बनाया प्रत्याशी

एनसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय, सिंगरौली ने लगाया मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सिंगरौली, सोनभद्र। स्थानीय परिक्षेत्र में उच्च गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु समय समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया...