निगम बनाम नगर: हाउस टैक्स पर मंगलवार के बाद होगा बड़ा आंदोलन

राहुल गांधी तक पहुंचा हाउस टैक्स बढ़ोतरी का मामला, आंदोलनकारियों ने कहा—पुरानी दरों से ही हो वसूली

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पाँचवें दिन भी जारी रहा धरना, व्यापारी, RWA और विभिन्न संगठनों का बढ़ता समर्थन

गाजियाबाद। नगर निगम गाजियाबाद द्वारा हाउस टैक्स में की गई भारी वृद्धि के विरोध में हाउस टैक्स विरोधी संघर्ष समिति के तत्वावधान में नवयुग मार्केट में चल रहा व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को पाँचवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को लगातार व्यापारिक संगठनों, आरडब्ल्यूए, सामाजिक संस्थाओं और शहरवासियों का समर्थन मिल रहा है। 

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि बढ़ा हुआ हाउस टैक्स वापस होने तक संघर्ष जारी रहेगा।हाउस टैक्स विरोधी संघर्ष समिति के संयोजक एवं गाजियाबाद सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता ने आंदोलन को लेकर बड़ा संकेत देते हुए कहा कि मंगलवार को शिवरात्रि के बाद आंदोलन व्यापक रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में धरना-प्रदर्शन को और बड़ा किया जाएगा तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों और संगठनों को आंदोलन से जोड़ा जाएगा।

राजकीय आईटीआई में आयोजित हुआ रोज़गार एवं अप्रेन्टिसशित मेला ये खबर भी पढ़े : राजकीय आईटीआई में आयोजित हुआ रोज़गार एवं अप्रेन्टिसशित मेला

10aug6123456789
राजकिशोर गुप्ता ने दावा किया कि हाउस टैक्स का मामला अब दिल्ली तक पहुंच चुका है और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आंदोलन में शामिल होने की संभावना है। उनके मुताबिक कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सतीश शर्मा एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राहुल गांधी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात करने गए हैं।हालांकि, राहुल गांधी की ओर से आंदोलन में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

धरने को संबोधित करते हुए समिति के आयोजक राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में की गई कथित बेतहाशा वृद्धि व्यापारियों और आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने मांग की कि हाउस टैक्स की गणना एवं वसूली वर्ष 2024 में लागू दरों के आधार पर ही की जाए।उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई दरों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।हाउस टैक्स विरोधी आंदोलन को अब व्यापारी संगठनों के साथ-साथ विभिन्न आरडब्ल्यूए और सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। पी-ब्लॉक (एचआईजी), प्रताप विहार रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन तथा लाइनपार क्षेत्र वेलफेयर एसोसिएशन गाजियाबाद ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।

समर्थन पत्रों में हाउस टैक्स में 200 प्रतिशत से लेकर 800 प्रतिशत तक की वृद्धि पर चिंता जताते हुए कहा गया कि इससे संपत्ति स्वामियों और आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ पड़ा है। संगठनों ने पुरानी दरों के आधार पर हाउस टैक्स लागू करने की मांग का समर्थन किया।इसके अलावा सब्जी मंडी व्यापार मंडल, जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र और आजाद अधिकार सेना ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। आजाद अधिकार सेना के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता रवि समनिया द्वारा 7 अगस्त 2026 को जारी समर्थन पत्र में हाउस टैक्स वृद्धि को जनहित के विपरीत बताते हुए आंदोलन के समर्थन की घोषणा की गई।

10aug61234567899

धरना स्थल पर वक्ताओं ने नगर निगम की ओर से छोटे दुकानदारों को हाउस टैक्स में 70 प्रतिशत तक छूट दिए जाने संबंधी दावों पर भी सवाल उठाए। पूर्व पार्षद एवं आरटीआई कार्यकर्ता मुनीन्द्र आर्य ने नगर निगम अधिकारियों के कथित बयान को भ्रामक बताते हुए शासनादेश के आधार पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम ने बढ़े हुए हाउस टैक्स को वापस लेने की मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो शिवरात्रि के बाद आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। समिति ने कहा कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य बाजारों, व्यापार मंडलों, आरडब्ल्यूए और सामाजिक संगठनों से संपर्क कर उन्हें आंदोलन से जोड़ा जाएगा।

आंदोलनकारियों ने एक स्वर में कहा—बढ़ा हुआ हाउस टैक्स वापस होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
धरने में राजकिशोर गुप्ता, गौरव गर्ग, रजनीश बंसल मंगली, सुभाष छाबड़ा, हरविंदर गांधी, सुभाष गुप्ता, प्रीतम लाल, गौरव बंसल (RWA फेडरेशन), तिलक राज अरोड़ा, हिमांशु मित्तल (पूर्व पार्षद), हरीश चौधरी, लोकेश कुमार, एडवोकेट हर्ष, नितिन गोयल, मुनीन्द्र आर्य, बिजेंद्र यादव, सुनील चाचा, अभिषेक गर्ग, अमित वर्मा, मो. कासिम, सोनू सिंघल, राजेंद्र आर्य, आम अवतार यादव, वी.पी. सिंह, शशांक गोयल सहित सैकड़ों व्यापारी एवं नागरिक मौजूद रहे।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य-दुर्गा

सिंगरौली, सोनभद्र। सोमवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने सीएसआर के तहत जिला...
उत्तर प्रदेश 
दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य-दुर्गा

UP चुनाव की तैयारी में BSP का शंखनाद,आकाश ने सादाबाद से डॉ.अविन को बनाया प्रत्याशी

महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे उठाए
राज्य  उत्तर प्रदेश 
UP चुनाव की तैयारी में BSP का शंखनाद,आकाश ने सादाबाद से डॉ.अविन को बनाया प्रत्याशी

एनसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय, सिंगरौली ने लगाया मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सिंगरौली, सोनभद्र। स्थानीय परिक्षेत्र में उच्च गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु समय समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया...
उत्तर प्रदेश 
एनसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय, सिंगरौली ने  लगाया मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

उत्तर प्रदेश

दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य-दुर्गा

सिंगरौली, सोनभद्र। सोमवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने सीएसआर के तहत जिला...
उत्तर प्रदेश 
दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य-दुर्गा

UP चुनाव की तैयारी में BSP का शंखनाद,आकाश ने सादाबाद से डॉ.अविन को बनाया प्रत्याशी

महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे उठाए
राज्य  उत्तर प्रदेश 
UP चुनाव की तैयारी में BSP का शंखनाद,आकाश ने सादाबाद से डॉ.अविन को बनाया प्रत्याशी