गाजियाबाद-हापुड़ में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा

जयकारों से गूंजा कांवड़ मार्ग

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गजियाबाद। उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की धूम है। प्रशासनिक मशीनरी कानून व्यवस्था बनाते हुए कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा के लिए प्रयासरत है। जगह-जगह स्वागत में भंडारे व स्वास्थ्य शिविर लगाए हुए हैं। रविवार को गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्ति और आस्था का नजारा दिखा जब गाजियाबाद प्रशासन ने कांवड़ मार्ग से गुजर रहे कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। आसमान से फूल बरसते देख कांवड़ियों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। सभी कांवड़ियाें ने जयकारा लगाकर माहौल को भक्तिभाव से भर दिया।

पुष्पवर्षा के समय कांवड़ मार्ग हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इंतजाम किए गए हैं। शासन स्तर से भी समय समय पर आदेश निर्देश जारी किए जा रहे हैं और लगातार समीक्षा बैठकें भी हो रही हैं। कांवड़ियों के समूह भी योगी सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्था से पूरी तरह से संतुष्ट दिखे।

स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर ए.के. शर्मा की बड़ी पहल ये खबर भी पढ़े : स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर ए.के. शर्मा की बड़ी पहल

इसी प्रकार आज हापुड़ जिले में भी अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा पर निकले कांवडियों के स्वागत में गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट और छपकौली मंदिर क्षेत्र में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की। पुष्पवर्षा से ब्रजघाट गंगा तट और बाबूगढ़ क्षेत्र 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों ने प्रशासन के पुष्पवर्षा काे सराहा और खुशी जताई। जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने कांवड़ियों का स्वागत किया। अधिकारियों ने कहा कि पुष्पवर्षा से कांवडियों का स्वागत किया गया है। अधिकारियाें ने इस माैके पर कांवडियों से जुडी व्यवस्थाओं की भी पड़ताल की।

गौरतलब है कि शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के शिव चौक पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर कावंड़ियाें का स्वागत सत्कार किया था।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

नई बजाज पल्सर 150 जल्द भारतीय बाजार में देगी दस्तक, जानें खासियत

इंजन में मिलेगी बढ़िया परफॉर्मेंस बजाज ऑटो की लोकप्रिय बाइक पल्सर 150 का अपडेटेड मॉडल जल्द ही भारतीय बाजार में...
टेक-मित्र 
नई बजाज पल्सर 150 जल्द भारतीय बाजार में देगी दस्तक, जानें खासियत

गाजियाबाद-हापुड़ में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा

गजियाबाद। उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की धूम है। प्रशासनिक मशीनरी कानून व्यवस्था बनाते हुए कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 गाजियाबाद-हापुड़ में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद-हापुड़ में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा

गजियाबाद। उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की धूम है। प्रशासनिक मशीनरी कानून व्यवस्था बनाते हुए कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 गाजियाबाद-हापुड़ में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा