मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा
डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार शर्मा ने शिव चौक पर किया भव्य स्वागत
शिव चौक पर हेलीकॉप्टर से बरसे फूल, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर ।कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। शनिवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और मार्गों की स्थिति का जायजा लेने के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में शिवभक्त श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जनपदीय पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान किया। इसके बाद अधिकारियों ने मुजफ्फरनगर जिले की सीमाओं में कांवड़ यात्रा मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। भारी संख्या में जिले से होकर गुजर रहे शिवभक्तों को देखते हुए संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया।
पुलिस लाइन, भूराहेड़ी, पुरकाजी, छपार, अलकन्दा, रामपुर तिराहा, बागोवाली, शिव चौक, मीनाक्षी चौक, वहलना चौक, बेगराजपुर, मंसूरपुर और खतौली सहित कई स्थानों पर कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की गई।आसमान से अचानक फूलों की बारिश होते ही कांवड़ियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। श्रद्धालु हाथ उठाकर पुष्पवर्षा का स्वागत करते नजर आए।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
