स्वामी चिदानंद ने बांके बिहारी के किए दर्शन, सुख-समृद्धि की कामना

सिग्नेचर वृन्दावन धान का उद्घाटन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • श्रीराम कथा महोत्सव 2026 का शुभारम्भ
  • भारत के 14 वें राष्ट्रपति, रामनाथ कोविंद की उपस्थिति
  • मानस कथा व्यास संत श्री मुरलीधर जी के श्रीमुख से अमृतमय श्रीराम कथा की ज्ञान धारा प्रवाहित

वृन्दावन। श्रीराधा-कृष्ण जी की प्रेममयी लीलाओं से पावन, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की सनातन साधना-भूमि वृन्दावन धाम में आज आध्यात्मिकता, सेवा, संस्कृति और राष्ट्रचेतना का अद्भुत संगम हुआ। परमार्थ पीठाधीश्वर स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी की पावन सान्निध्य में वृन्दावन की पुण्य धरा पर सिग्नेचर वृन्दावन धाम के उद्घाटन हुआ। वही दूसरी ओर श्रीराम कथा महोत्सव 2026 का भव्य एवं मंगलमय शुभारम्भ हुआ।

इस पावन अवसर पर भरतर्षभ दास , राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ट्रस्टी, अक्षय पात्र फाउंडेशन का भी पावन सान्निध्य रहा। कार्यक्रम में भारत के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की आध्यात्मिक एवं राष्ट्रीय गरिमा को और अधिक ऊँचाई प्रदान की। मानस कथा व्यास संत मुरलीधर के श्रीराम कथा की अमृतमयी ज्ञानधारा प्रवाहित हुई।

केजीएमयू में ब्रेस्टफीडिंग को बढ़ावा देने की बेबी शो  ये खबर भी पढ़े : केजीएमयू में ब्रेस्टफीडिंग को बढ़ावा देने की बेबी शो

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने श्री बांके बिहारी जी के पावन दर्शन कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की प्रार्थना की। स्वामी ने कहा कि वृन्दावन वह भावभूमि है जहाँ प्रेम, स्वयं साधना बन जाता है और भक्ति स्वयं जीवन का दर्शन। यहाँ की रज-रज में श्रीराधा-कृष्ण जी की लीलाओं की स्मृतियाँ हैं, यहाँ की वायु में नाम-स्मरण है और यहाँ की चेतना में प्रेम, समर्पण तथा करुणा का संदेश प्रवाहित होता है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण भारतीय संस्कृति के दो ऐसे दिव्य प्रकाश-स्तंभ हैं, जिन्होंने जीवन को धर्म, प्रेम, मर्यादा और लोकमंगल का मार्ग दिखाया। श्रीरामजी हमें मर्यादा, कर्तव्य और त्याग की प्रेरणा देते हैं और श्रीकृष्ण जी हमें प्रेम, कर्मयोग, समत्व और धर्म की स्थापना का संदेश देते हैं। 

उन्होंने कहा कि आज जब विश्व अनेक प्रकार की चुनौतियों से गुजर रहा है, तब भारत की सनातन संस्कृति के संदेश वसुधैव कुटुम्बकम्, सर्वे भवन्तु सुखिनः और सर्वभूतहिते रताः की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। भारत की आध्यात्मिक परंपरा सदैव सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की कामना करती आई है।

स्वामी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की भूमि वृन्दावन हमें प्रकृति और परमात्मा के अभिन्न संबंध का भी संदेश देती है। श्रीकृष्ण का जीवन गौ, गंगा, गोवर्धन, यमुना जी और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देता है। 

कार्यक्रम में श्री भरतर्षभ दास जी ने सेवा, संस्कार और भोजन के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। अक्षय पात्र फाउंडेशन की सेवा-परंपरा को भारतीय संस्कृति की उस भावना से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि अन्नदान केवल भोजन देना नहीं, बल्कि किसी के जीवन में आशा, सम्मान और भविष्य का आधार देना है।

WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.40.52

रामनाथ कोविंद की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आध्यात्मिक आयोजन को राष्ट्रीय चेतना से जोड़ा। उन्होंने भारत की सनातन शक्ति उसकी आधुनिक उपलब्धियों के साथ-साथ आध्यात्मिक विरासत, संस्कृति, संस्कार और सेवा-परंपरा के संरक्षण हेतु प्रेरित किया।

संत मुरलीधर के से प्रवाहित श्रीराम कथा की अमृतधारा ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वृन्दावन की पावन धरा पर आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव इस दिव्य संकल्प के साथ प्रारम्भ हुआ कि सनातन संस्कृति केवल स्मृति नहीं, वर्तमान की शक्ति और भविष्य का प्रकाश बने; अध्यात्म केवल व्यक्तिगत साधना न रहे, बल्कि समाज और राष्ट्र के कल्याण का माध्यम बने। स्वामी ने कथा व्यास संत मुरलीधर जी और रामनाथ कोविंद को रूद्राक्ष का दिव्य पौधा भेंट किया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहरागोड़ा में अवैध लॉटरी का भंडाफोड़, 2700 टिकट जब्त, गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए...
झारखंड 
बहरागोड़ा में अवैध लॉटरी का भंडाफोड़, 2700 टिकट जब्त, गिरफ्तार

निजी बिजली कंपनियों का सीएजी ऑडिट कराया जाए : संघर्ष समिति

महंगी बिजली खरीदकर निजी कंपनी को कम दर पर देने की व्यवस्था पर उठाए सवाल लखनऊ I  कर्मचारी संयुक्त संघर्ष...
उत्तर प्रदेश 
निजी बिजली कंपनियों का सीएजी ऑडिट कराया जाए : संघर्ष समिति

रक्तदान महादान: लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं शक्ति के शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

प्रतापगढ़। लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं लायंस क्लब प्रतापगढ़ शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय स्थित ब्लड...
रक्तदान महादान: लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं शक्ति के शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

प्रतापगढ़। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए शनिवार को थाना लालगंज...
थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

उत्तर प्रदेश

निजी बिजली कंपनियों का सीएजी ऑडिट कराया जाए : संघर्ष समिति

महंगी बिजली खरीदकर निजी कंपनी को कम दर पर देने की व्यवस्था पर उठाए सवाल लखनऊ I  कर्मचारी संयुक्त संघर्ष...
उत्तर प्रदेश 
निजी बिजली कंपनियों का सीएजी ऑडिट कराया जाए : संघर्ष समिति

मुख्यमंत्री आगमन के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया गया जायजा,सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 08.08.2026 को जिलाधिकारी सन्तकबीरनगर  आलोक कुमार* व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा थाना...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री आगमन के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया गया जायजा,सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

बलरामपुर अस्पताल में निदेशक का औचक निरीक्षण

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर करने के  उद्देश्य से अस्पताल प्रशासन द्वारा एक सराहनीय एवं नई...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर अस्पताल में निदेशक का औचक निरीक्षण

हरियाली तीज के रंग में रंगा संगिनी

— खेल-कूद,गीत-संगीत और नृत्य ने बांधा अनूठा समां
उत्तर प्रदेश 
हरियाली तीज के रंग में रंगा संगिनी