जिलाधिकारी के सख्त आदेश के बाद मरीजों को मिली बड़ी राहत
न्यू बलरामपुर पैथोलॉजी सेंटर में नियुक्त हुए अनुभवी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. डी.वी. श्रीनिवास
मोहम्मद अय्यूब
उतरौला(बलरामपुर)। जिले में अल्ट्रासाउंड और डायग्नोस्टिक केंद्रों पर योग्य रेडियोलॉजिस्ट की अनिवार्यता को लेकर जिला प्रशासन के सख्त रुख के बाद मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। न्यू बलरामपुर पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड एंड सीटी स्कैन ब्लड बैंक सेंटर ने अनुभवी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. डी.वी. श्रीनिवास (MBBS, MD रेडियोडायग्नोसिस) की नियुक्ति की घोषणा की है।
केंद्र प्रबंधन के अनुसार अब अनुभवी रेडियोलॉजिस्ट की निगरानी में अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और अन्य रेडियोलॉजी जांचें की जाएंगी। इससे मरीजों को आधुनिक मशीनों के साथ सटीक रिपोर्ट, विश्वसनीय जांच और विशेषज्ञ परामर्श एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकेगा।
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में जिले में बिना योग्य रेडियोलॉजिस्ट के संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों को लेकर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने सख्त निर्देश जारी किए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई केंद्रों पर जांच भी की थी और मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई थी।
डीएम के इसी सख्त रुख के बाद अब बड़े डायग्नोस्टिक सेंटर अपनी सेवाओं को मानकों के अनुरूप बनाने में जुट गए हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि योग्य रेडियोलॉजिस्ट की उपस्थिति से न केवल जांच की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि गलत रिपोर्ट के कारण होने वाली परेशानियों से भी मरीजों को बचाया जा सकेगा। न्यू बलरामपुर पैथोलॉजी सेंटर के प्रबंधन ने कहा कि सेंटर पर उपलब्ध सभी सेवाएं शासन के नियमों और स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुसार संचालित की जाएंगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
