हथेड़ा में दिखी जनजातीय संस्कृति की चमक
मंत्री आशीष पटेल ने कहा-हमारी धरोहर है आदिवासी संस्कृति
- गूंजे ढोल-नगाड़े, आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगा हलिया
मीरजापुर। विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को हथेड़ा स्थित बिरसा मुंडा ग्राउंड में विश्व आदिवासी महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और विशिष्ट अतिथि छानबे विधायक रिंकी कोल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोककला की झलक देखने को मिली।
मंत्री आशीष पटेल ने जिले और प्रदेशवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हथेड़ा में आयोजित महोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि समृद्ध जनजातीय सभ्यता, संस्कृति और विरासत को सहेजने का संकल्प है। ऐसे आयोजनों से आदिवासी समाज की कला, जीवन दर्शन, गीत, नृत्य और परंपराओं को देश-दुनिया में नई पहचान मिल रही है।
ये खबर भी पढ़े : बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनीउन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति हमारी धरोहर है और इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के बाद मंत्री आशीष पटेल हथेड़ा से हलिया बाजार तक निकले आदिवासी जुलूस में भी शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में सजे लोगों ने ढोल-नगाड़ों और लोकगीतों के साथ जुलूस निकाला। इससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा।
कार्यक्रम के संयोजक जोन अध्यक्ष जनार्दन कोल रहे। इस दौरान अपना दल (एस) के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जिला प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे। समारोह में पारंपरिक संस्कृति की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
