भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को लेकर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा दावा

भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था अगले कुछ सालों में 40-45 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमानः डॉ. जितेंद्र सिंह

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • डिजिटल उपकरण पुरस्कार कार्यक्रम में विजेताओं को दी बधाई

नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था अगले 8-9 वर्षों में 40-45 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज यहां ललित होटल में आयोजित डिजिटल उपकरण पुरस्कार कार्यक्रम में मीडिया से कहा, भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था, जो पहले लगभग शून्य थी अब लगभग 9 अरब अमेरिकी डॉलर तक बढ़ गई है और तेजी से विस्तार कर रही है। अगले आठ से नौ वर्षों में इसके 40-45 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

उन्होंने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि साल 2047 के लिए एक ऐसे देश के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करनी होगी जिसकी क्षमताओं और नवाचारों को अन्य देश अपना सकें।

पीएम मोदी का वीडियो हटाना मेटा को पड़ा भारी, जारी हुआ अल्टीमेटम ये खबर भी पढ़े : पीएम मोदी का वीडियो हटाना मेटा को पड़ा भारी, जारी हुआ अल्टीमेटम

मंत्री ने कहा कि अगली औद्योगिक क्रांति जैव प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आधारित होगी। भारत अब दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल है जिनके पास जैव प्रौद्योगिकी के लिए समर्पित नीति है। हमारे पास राष्ट्रीय क्वांटम मिशन, भारतीय एआई मिशन भी हैं और हमने अंतरिक्ष और अन्य अग्रणी क्षेत्रों में तेजी से प्रगति की है।

परमाणु क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस कदम से नए अवसर तो पैदा होते हैं लेकिन उद्योग जगत को उभरते क्षेत्रों के लिए खुद को तैयार करने और आवश्यक क्षमताएं विकसित करने की भी आवश्यकता है। भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम का विकास यह दर्शाता है कि नवाचार अब केवल बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं है बल्कि कई युवा उद्यमी छोटे शहरों से भी उभर रहे हैं।

डॉ. सिंह ने अप्रचलित कानूनों और प्रक्रियाओं को हटाने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताते हुए कहा कि लगभग 2,000 अप्रचलित कानूनों को हटा दिया गया है, जिनमें समाज और शासन में बदलाव के बावजूद पूर्ववर्ती युग से चले आ रहे प्रावधान शामिल थे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

चर्चा के लिए बोरी में कूड़ा बीनने लगे नीरज 

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का जश्न आरंभ हो गया। इसी दिशा में रविवार को सीएम आवास से विधानभवन तक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चर्चा के लिए बोरी में कूड़ा बीनने लगे नीरज 

चर्च में धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

पूछताछ के बाद की शुरू की जांच  मोहनलालगंज, लखनऊ। रविवार को मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के भदेसुवा गांव स्थित एक चर्च...
उत्तर प्रदेश 
चर्च में धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

मुख्यमंत्री के  प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया गया जायजा, 

संत कबीर नगर, आज दिनांक 09.08.2026 को माननीय विधायक खलीलाबाद, जिलाधिकारी संतकबीरनगर   आलोक कुमार* एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के  प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया गया जायजा, 

शिवमहापुराण कथा का आज विश्राम, कल होगी पूर्णाहुति और भंडारा

निगोहां। क्षेत्र के दखिना गांव में आयोजित सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा का रविवार को विश्राम दिवस रहा। कथा के...
उत्तर प्रदेश 
शिवमहापुराण कथा का आज विश्राम, कल होगी पूर्णाहुति और भंडारा

साइबर हेल्प डेस्क टीम ने दिलाई राहत, वापस कराया गया 19,800 रुपये की धनराशि

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर *घटना...