मातृत्व लाभ का झांसा देकर 99 हजार की ठगी

साइबर सेल ने वापस कराए 25 हजार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मीरजापुर। प्रसूता को मातृत्व लाभ दिलाने का झांसा देकर स्वास्थ्यकर्मी बनकर साइबर ठगी करने वाले जालसाज के खिलाफ जमालपुर पुलिस की साइबर सेल ने कार्रवाई की। टीम ने ठगी की रकम में से 25,256 रुपये होल्ड कराकर पीड़िता के खाते में वापस करा दिए। रकम वापस मिलने पर परिवार ने पुलिस टीम का आभार जताया।

जमालपुर थाना क्षेत्र के सहजनी हर्दी गांव निवासी छाया सिंह पत्नी विनोद कुमार ने आठ अक्टूबर 2025 को साइबर सेल में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने खुद को स्वास्थ्यकर्मी बताते हुए प्रसूता को मातृत्व लाभ दिलाने की बात कही। इसके बाद यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से 99,999 रुपये निकाल लिए।

काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने क्रांतिकारियों को किया नमन ये खबर भी पढ़े : काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने क्रांतिकारियों को किया नमन

शिकायत मिलने पर साइबर सेल ने मामले को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में टीम ने लेनदेन की तकनीकी जांच की। कार्रवाई के दौरान ठगी की रकम में से 25,256 रुपये होल्ड करा लिए गए और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पूरी धनराशि पीड़िता के खाते में वापस करा दी गई।

खाते में रकम वापस पहुंचते ही पीड़िता के पति विनोद कुमार रविवार को थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों व साइबर सेल टीम का धन्यवाद किया।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक अमित कुमार, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर संजीव सरोज और आरक्षी विवेक यादव शामिल रहे।

पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी अनजान व्यक्ति के फोन पर बैंक, यूपीआई या सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी साझा न करें और किसी भी तरह का भुगतान करने से पहले पूरी तरह सत्यापन जरूर करें।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

लखनऊ। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक...
उत्तर प्रदेश 
सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

लखनऊ। फिजियोथेरेपी अकादमी केजीएमयू के तत्वावधान में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग में एक दिवसीय...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस आयोजनों की श्रृंखला में जयहिंद वार्ता केन्द्र में पब्लिक डिबेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पहले...
उत्तर प्रदेश 
स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा

केजीएमयू :पल्मोनरी हाइपरटेंशन के निदान और मैनेजमेंट पर हुई चर्चा

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के पल्मोनरी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग की ओर से पल्मोनरी हाइपरटेंशन पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस'...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू :पल्मोनरी हाइपरटेंशन के निदान और मैनेजमेंट पर हुई चर्चा

निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों का आंदोलन आज

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा है कि दस अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा एवं ऑल इंडिया ट्रेड...