काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने क्रांतिकारियों को किया नमन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। 'काकोरी ट्रेन एक्शन' की वर्षगांठ पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने क्रांतिकारियों को नमन किया है। 9 अगस्त 1925 को लखनऊ के पास काकोरी गांव में क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश सरकार का खजाना लूटकर स्वतंत्रता संग्राम के लिए हथियार खरीदने और धन जुटाने के लिए इस कार्य को अंजाम दिया था। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रांतिकारियों को नमन करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि 'काकोरी ट्रेन एक्शन' की वर्षगांठ पर सभी अमर क्रांतिवीरों को नमन। उन्होंने आगे लिखा, "भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में यह ऐतिहासिक घटना अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान का स्वर्णिम अध्याय है, जो हम सभी के मन में 'देश प्रथम' की भावना सदैव प्रज्वलित करती रहेगी।"

पीडीए जन चौपाल के जरिए सपा ने रमियाबेहड़ क्षेत्र में बढ़ाया जनसंपर्क ये खबर भी पढ़े : पीडीए जन चौपाल के जरिए सपा ने रमियाबेहड़ क्षेत्र में बढ़ाया जनसंपर्क

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा, "काकोरी ट्रेन एक्शन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उस अदम्य साहस का प्रतीक है, जिसने ब्रिटिश सत्ता को भारत के क्रांतिकारी संकल्प की शक्ति का परिचय कराया। इस ऐतिहासिक दिवस पर मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी वीर क्रांतिकारियों को कोटिशः नमन। उनका साहस और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों को राष्ट्र प्रथम के भाव से प्रेरित करती रहेगी।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा, "राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजी शासन की नींव को चुनौती देने वाले ऐतिहासिक काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर इसके सभी अमर क्रांतिकारियों को सादर नमन! उनका अदम्य पराक्रम, अटूट राष्ट्रनिष्ठा और स्वतंत्र भारत का स्वप्न आज भी हम सभी को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "काकोरी ट्रेन एक्शन स्वतंत्रता संग्राम का वह साहसिक अध्याय है, जब क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष को नई ऊर्जा दी। इस ऐतिहासिक कार्रवाई के वीर सपूतों का साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति देशवासियों के लिए गौरव का विषय रहेगा। अमर क्रांतिकारियों को सादर नमन करता हूं।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, "अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला देने वाले ऐतिहासिक ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ की वर्षगांठ पर मां भारती के सभी अमर क्रांतिवीरों को कोटि-कोटि नमन! इस ऐतिहासिक घटना ने ब्रिटिश सत्ता को खुली चुनौती देकर स्वाधीनता संग्राम को नई गति दी। मां भारती की स्वतंत्रता के लिए क्रांतिकारियों का अदम्य साहस, त्याग और बलिदान सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।"

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय मानसून, 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। प्रदेश के ऊपर से मानसून...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय मानसून, 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

म्बेउमो के गोल से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने पीएसजी को 1-1 से बराबरी पर रोका

गॉथेनबर्ग (स्वीडन)। ब्रायन म्बेउमो के शानदार गोल की मदद से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने प्री-सीजन मैत्री मैच में शनिवार को यूरोपीय...
खेल 
म्बेउमो के गोल से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने पीएसजी को 1-1 से बराबरी पर रोका

डीपीएल: आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 25 रन से हराया

नई दिल्ली। यजस शर्मा की आक्रामक पारी और शिवम शर्मा व नवदीप सैनी की शानदार गेंदबाजी के दम पर शनिवार...
खेल 
डीपीएल: आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 25 रन से हराया

कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

हाथरस। श्रावण मास के पावन अवसर पर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिव भक्त कांवड़ श्रद्धालुओं का...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी से फोन पर की बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का फोन आया। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका...
राष्ट्रीय  राज्य 
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी से फोन पर की बात

उत्तर प्रदेश

कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

हाथरस। श्रावण मास के पावन अवसर पर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिव भक्त कांवड़ श्रद्धालुओं का...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों में रविवार से 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने क्रांतिकारियों को किया नमन

नई दिल्ली। 'काकोरी ट्रेन एक्शन' की वर्षगांठ पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने क्रांतिकारियों को...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने क्रांतिकारियों को किया नमन

कपड़े की दुकान से फेसबुक तक का सफर: बाबू की रीलों को मिला लोगों का प्यार, फेसबुक ने दिया इनाम

बदायूं। कपड़े की दुकान चलाने वाले क़ाज़ी जमशेद बाबू ने कभी सोचा भी नहीं था कि शायरी और मनोरंजन के...
उत्तर प्रदेश 
कपड़े की दुकान से फेसबुक तक का सफर: बाबू की रीलों को मिला लोगों का प्यार, फेसबुक ने दिया इनाम