पीडीए जन चौपाल के जरिए सपा ने रमियाबेहड़ क्षेत्र में बढ़ाया जनसंपर्क

चौधरी हिमांशु पटेल ने मांगा समर्थन

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

शहनूर अली

निघासन-खीरी,08 अगस्त(तरुणमित्र)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) जन चौपाल अभियान के तहत शुक्रवार को निघासन विधानसभा क्षेत्र के रमियाबेहड़ क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता चौधरी हिमांशु पटेल ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान चौधरी हिमांशु पटेल ने सुजानपुर, लालापुर, खैरीपुरवा, माखनपुरवा, परमोधापुर सहित कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, युवाओं, गरीबों, मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत जनसमर्थन देकर क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान का रास्ता प्रशस्त करें।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और रोजगार जैसे मुद्दों को विधानसभा में मजबूती से उठाने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाना आवश्यक है। जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से नेताओं को अवगत कराया, जिनके समाधान का भरोसा दिया गया।

दरगाह की जमीन पर कब्जे का खेल! मजार के नाम पर फर्जीवाड़ा ये खबर भी पढ़े : दरगाह की जमीन पर कब्जे का खेल! मजार के नाम पर फर्जीवाड़ा

इस अवसर पर ज़ैनुल शाह, मनोज पाण्डेय, फ़िरोज़ शाह, सलीम उस्मानी, उमाशंकर यादव, हर्षित वर्मा, सरजीत यादव, मुस्तक राईन, लक्खा सिंह, दयाशंकर यादव, शिव शंकर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिला।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

बरेली ने जीता प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब

खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर...
उत्तर प्रदेश 
बरेली ने जीता प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब

भारतीय संस्कृति एवं शास्त्रीय संगीत के संरक्षण का राष्ट्रव्यापी अभियान, हर सनातनी का दायित्व : विनोद कुमार त्रिपाठी

गोरक्षनाथ सनातन संघ ने गोरखपुर में आयोजित शास्त्रीय संगीत महोत्सव का किया भव्य स्वागत
भारतीय संस्कृति एवं शास्त्रीय संगीत के संरक्षण का राष्ट्रव्यापी अभियान, हर सनातनी का दायित्व : विनोद कुमार त्रिपाठी

हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना, चार साल बाद भी पालना नहीं

जोधपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय ने न्यायालय के आदेश की चार वर्ष बीतने के बावजूद पालना नहीं किए जाने और अवमानना...
राजस्थान 
हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना, चार साल बाद भी पालना नहीं

उत्तर प्रदेश

बरेली ने जीता प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब

खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर...
उत्तर प्रदेश 
बरेली ने जीता प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब

गन प्वाइंट पर शराब कारोबारी के घर लाखों की लूट, पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध

   बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के गनियाई गांव में नकाबपोश बदमाशों ने शराब कारोबारी के घर धावा बोल दिया। बदमाशों ने...
उत्तर प्रदेश 
गन प्वाइंट पर शराब कारोबारी के घर लाखों की लूट, पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध

पूर्वांचल में शोध की नई उड़ान, नेशनल पीजी कॉलेज का एडवांस्ड रिसर्च पब्लिकेशन से करार

गणित विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुधांशु अग्रवाल बने प्रतिष्ठित शोध पत्रिका के मुख्य संपादक
उत्तर प्रदेश 
पूर्वांचल में शोध की नई उड़ान, नेशनल पीजी कॉलेज का एडवांस्ड रिसर्च पब्लिकेशन से करार