बरेली ने जीता प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब

स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ उपविजेता, फाइनल में बरेली ने 2-0 से दर्ज की शानदार जीत

Published By Anand Mishra
On
Anand Mishra Picture

खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 01 से 08 अगस्त, 2026 तक किया गया।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। प्रथम सेमीफाइनल में वाराणसी मंडल एवं बरेली मंडल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जो निर्धारित समय तक 1-1 की बराबरी पर रहा। पेनाल्टी शूटआउट में बरेली मंडल ने 6-4 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गोरखपुर मंडल एवं स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की टीमें आमने-सामने रहीं। निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और मुकाबला 0-0 से बराबर रहा। पेनाल्टी शूटआउट में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने 4-2 से जीत हासिल कर फाइनल में स्थान बनाया।
इसके पश्चात बरेली मंडल एवं स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल कौशल एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में बरेली मंडल ने 2-0 से शानदार जीत दर्ज करते हुए प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ उपविजेता रहा।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जमाल अर्पण, अध्यक्ष, जिला फुटबाल संघ, मऊ तथा विशिष्ट अतिथि बृजेश कुशवाहा, डायरेक्टर, मॉडर्न चिल्ड्रेन स्कूल, दुल्लहपुर रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत डी.पी. सिंह, क्रीड़ाधिकारी, मऊ द्वारा बुके भेंट कर एवं बैज लगाकर किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर हाजी मुनव्वर अली, सचिव, जिला फुटबाल संघ मऊ, ओमेन्द्र सिंह, अध्यक्ष, जिला ओलम्पिक संघ मऊ, अयुब अख्तर खान, संयुक्त सचिव, जिला ओलम्पिक संघ मऊ, अजीत सिंह, प्रतियोगिता ऑब्जर्वर सहित जनपद के खेलप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समापन समारोह का संचालन जयप्रकाश सिंह, उपक्रीड़ाधिकारी, आजमगढ़ द्वारा किया गया। समारोह में विजय राय, अनिल राय, विनय जायसवाल, महमूद, इरशाद, अब्दुल्लाह, शकील अहमद, आमिर फैसल, संजय सिंह, सचिव जिला हॉकी संघ, राजीव कुमार जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, रितेश दास, सोनिया कुमारी, रीमा यादव, मनोज यादव, मोईन अली सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में डी.पी. सिंह, क्रीड़ाधिकारी, मऊ द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

रजिस्ट्री आदेश वापस लेने को लेकर तीसरे दिन भी वकीलों का प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : रजिस्ट्री आदेश वापस लेने को लेकर तीसरे दिन भी वकीलों का प्रदर्शन

लेखक के बारे में

Anand Mishra Picture

आनन्द कुमार मिश्र मऊ जनपद के जाने - माने पत्रकार हैं। आनन्द कुमार को पत्रकारिता का 10 सालों का अनुभव है, यह कई मीडिया संस्थानों अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में तरुणमित्र के मऊ जनपद के ब्यूरो प्रमुख के रुप में कार्यरत हैं।

नवीनतम

पीजीआई में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर शुरू

लखनऊ। पीजीआई के हेड एंड नेक सर्जरी विभाग ने अपना अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर शुरू किया। यह नई उपलब्धि सर्जरी के...
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर शुरू

व्यापारी के घर में मारपीट कर अधमरा करने वाले दो गिरफ्तार

दो लोगों की तलाश कर रही पुलिस लखनऊ। इंदिरा नगर के अमराई गांव में व्यापारी के घर में चोरी करने...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी के घर में मारपीट कर अधमरा करने वाले दो गिरफ्तार

आईएएस-आईपीएस-आईएफएस हर माह छात्रों से करेंगे संवाद

अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा ने मंडलायुक्तों को दिये अनुपालन कराने के निर्देश लखनऊ। इंटरमीडिएट व प्रतियोगी छात्रों के सर्वांगीण...
उत्तर प्रदेश 
आईएएस-आईपीएस-आईएफएस हर माह छात्रों से करेंगे संवाद

प्रोजेक्ट प्रवीण में 89 फीसदी छात्र सफल

  लखनऊ।  युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ने की दिशा में शुरू हुुआ 'प्रोजेक्ट प्रवीण' की सफलता दिखने लगी है। कौशल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रोजेक्ट प्रवीण में 89 फीसदी छात्र सफल

लोहिया संस्थान में घाव बंद करने की तकनीकों पर सीएमई

लखनऊ। डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की ओर से “ एडवांस्ड घाव बंद करने...