बुद्धेश्वर मंदिर के सीताकुंड में फिर मरी मछलियां, श्रद्धालु परेशान

शनिवार शाम तक नहीं हटाई गई,तेज गंध से श्रध्दालु परेशान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। शुक्रवार पारा के बुद्धेश्वर मंदिर परिसर के सीताकुंड में बड़ी संख्या में मछलियों के मरने के बाद उन्हें दूसरे दिन नहीं हटाया गया। इससे लोगों और व्यापार मंडल में नगर निगम के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मृत मछलियां कुंड के किनारे और पत्थरों पर पड़ी रहीं। इससे मंदिर परिसर में तेज दुर्गंध फैल गई है, जिससे दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और आसपास के दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मछलियों के मरने की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर निगम को सूचना दी थी। उसके बाद नगर निगम को सूचना दी थी।

इस मामले में नगर निगम के सफाई निरीक्षक रामचंद्र यादव ने कहा है कि सीताकुंड में ऑक्सीजन की कमी के कारण हर साल मछलियों के मरने की समस्या सामने आती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर में शिवलिंग पर चढ़ाए जाने वाले पदार्थ सीधे तालाब में जाने से पानी में ऑक्सीजन की कमी होती है, जिससे मछलियों की मौत होती है।

उन्होंने जल्द ही सफाई कर्मचारियों को भेजकर मृत मछलियों को हटवाने और कुंड की सफाई कराने का आश्वासन दिया था। बुद्धेश्वर व्यापार मंडल के महामंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बुद्धेश्वर मंदिर एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर में मृत मछलियों का पड़ा रहना और दुर्गंध फैलना अस्वीकार्य है। नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठता है। 

बीजेपी सरकार में बजट की लूट,सबसे महंगा एक्सप्रेस-वे धंसा-अखिलेश  ये खबर भी पढ़े : बीजेपी सरकार में बजट की लूट,सबसे महंगा एक्सप्रेस-वे धंसा-अखिलेश 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

निजी बिजली कंपनियों का सीएजी ऑडिट कराया जाए : संघर्ष समिति

महंगी बिजली खरीदकर निजी कंपनी को कम दर पर देने की व्यवस्था पर उठाए सवाल लखनऊ I  कर्मचारी संयुक्त संघर्ष...
उत्तर प्रदेश 
निजी बिजली कंपनियों का सीएजी ऑडिट कराया जाए : संघर्ष समिति

रक्तदान महादान: लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं शक्ति के शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

प्रतापगढ़। लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं लायंस क्लब प्रतापगढ़ शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय स्थित ब्लड...
रक्तदान महादान: लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं शक्ति के शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

प्रतापगढ़। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए शनिवार को थाना लालगंज...
थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

मुख्यमंत्री आगमन के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया गया जायजा,सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 08.08.2026 को जिलाधिकारी सन्तकबीरनगर  आलोक कुमार* व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा थाना...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री आगमन के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया गया जायजा,सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

बलरामपुर अस्पताल में निदेशक का औचक निरीक्षण

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर करने के  उद्देश्य से अस्पताल प्रशासन द्वारा एक सराहनीय एवं नई...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर अस्पताल में निदेशक का औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

निजी बिजली कंपनियों का सीएजी ऑडिट कराया जाए : संघर्ष समिति

महंगी बिजली खरीदकर निजी कंपनी को कम दर पर देने की व्यवस्था पर उठाए सवाल लखनऊ I  कर्मचारी संयुक्त संघर्ष...
उत्तर प्रदेश 
निजी बिजली कंपनियों का सीएजी ऑडिट कराया जाए : संघर्ष समिति

मुख्यमंत्री आगमन के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया गया जायजा,सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 08.08.2026 को जिलाधिकारी सन्तकबीरनगर  आलोक कुमार* व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा थाना...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री आगमन के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया गया जायजा,सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

बलरामपुर अस्पताल में निदेशक का औचक निरीक्षण

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर करने के  उद्देश्य से अस्पताल प्रशासन द्वारा एक सराहनीय एवं नई...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर अस्पताल में निदेशक का औचक निरीक्षण

हरियाली तीज के रंग में रंगा संगिनी

— खेल-कूद,गीत-संगीत और नृत्य ने बांधा अनूठा समां
उत्तर प्रदेश 
हरियाली तीज के रंग में रंगा संगिनी