व्यापारी के घर में मारपीट कर अधमरा करने वाले दो गिरफ्तार

इंदिरा नगर थाना इलाके का मामला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • दो लोगों की तलाश कर रही पुलिस

लखनऊ। इंदिरा नगर के अमराई गांव में व्यापारी के घर में चोरी करने और परिवार को मारपीट कर अधमरा करने वाले 2 चोर 15 दिन बाद गिरफ्तार हो गए हैं। शनिवार की दोपहर 2:50 बजे एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट ने अपने कार्यालय में इस घटना का खुलासा किया। उन्होंने यह भी बताया कि अभी 2 अन्य चोरों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने आरोपियों के पास से उस रात लूट और मारपीट में इस्तेमाल करने वाला हथियार बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के चार सदस्यों ने पहले घर की रेकी की थी। दो आरोपी घर में घुसे, जबकि दो बाहर निगरानी कर रहे थे। व्यापारी उमेश चंद्र, उनकी पत्नी शांति और बेटी सीमा को इन लोगों ने चोरी का विरोध करने पर पीटकर लहूलुहान कर दिया था। एडीसीपी ने बताया कि दीपक गुप्ता ने 25 जुलाई को इंदिरानगर थाने में शिकायत दी थी।

उन्होंने बताया कि दो अज्ञात चोर घर के पीछे की दीवार कूदकर अंदर घुसे। चोरी के प्रयास के दौरान उनकी मां शांति देवी, पिता उमेश चंद्र गुप्ता और बहन सीमा गुप्ता के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार देर रात मानस तिराहा स्थित पार्क के पास से गिरफ्तार किया। दोनों किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से बैठे हुए थे। इनकी पहचान रामपुर मथुरा सीतापुर निवासी उदय राज और विनोद वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उनके दो साथी 23 जुलाई को उनसे मिलने आए थे।

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे  ये खबर भी पढ़े : छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

उन्होंने लखनऊ के बजरंग चौराहे के पास एक दुकान की रेकी करने की बात बताई थी। उन्हें पता चला था कि दुकान चलाने वाले वृद्ध दंपती के घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इसके बाद चारों ने खाली प्लॉट और निर्माणाधीन मकान के रास्ते घर में घुसने की साजिश रची। 24 जुलाई की रात करीब 10 बजे चारों मौके पर पहुंचे। रात में चहल-पहल कम होने के बाद दो आरोपी बाहर निगरानी करने लगे, जबकि दो आरोपी छत पर चढ़कर पाइप के सहारे घर में उतर गए।

घर में घुसे दोनों आरोपियों को कुछ देर बाद परिवार के जागने का अंदेशा हुआ। इसके बाद उन्होंने घरवालों पर डंडों से हमला कर दिया। परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अब दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

निजी बिजली कंपनियों का सीएजी ऑडिट कराया जाए : संघर्ष समिति

महंगी बिजली खरीदकर निजी कंपनी को कम दर पर देने की व्यवस्था पर उठाए सवाल लखनऊ I  कर्मचारी संयुक्त संघर्ष...
उत्तर प्रदेश 
निजी बिजली कंपनियों का सीएजी ऑडिट कराया जाए : संघर्ष समिति

रक्तदान महादान: लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं शक्ति के शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

प्रतापगढ़। लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं लायंस क्लब प्रतापगढ़ शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय स्थित ब्लड...
रक्तदान महादान: लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं शक्ति के शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

प्रतापगढ़। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए शनिवार को थाना लालगंज...
थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

मुख्यमंत्री आगमन के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया गया जायजा,सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 08.08.2026 को जिलाधिकारी सन्तकबीरनगर  आलोक कुमार* व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा थाना...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री आगमन के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया गया जायजा,सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

बलरामपुर अस्पताल में निदेशक का औचक निरीक्षण

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर करने के  उद्देश्य से अस्पताल प्रशासन द्वारा एक सराहनीय एवं नई...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर अस्पताल में निदेशक का औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

निजी बिजली कंपनियों का सीएजी ऑडिट कराया जाए : संघर्ष समिति

महंगी बिजली खरीदकर निजी कंपनी को कम दर पर देने की व्यवस्था पर उठाए सवाल लखनऊ I  कर्मचारी संयुक्त संघर्ष...
उत्तर प्रदेश 
निजी बिजली कंपनियों का सीएजी ऑडिट कराया जाए : संघर्ष समिति

मुख्यमंत्री आगमन के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया गया जायजा,सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 08.08.2026 को जिलाधिकारी सन्तकबीरनगर  आलोक कुमार* व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा थाना...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री आगमन के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया गया जायजा,सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

बलरामपुर अस्पताल में निदेशक का औचक निरीक्षण

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर करने के  उद्देश्य से अस्पताल प्रशासन द्वारा एक सराहनीय एवं नई...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर अस्पताल में निदेशक का औचक निरीक्षण

हरियाली तीज के रंग में रंगा संगिनी

— खेल-कूद,गीत-संगीत और नृत्य ने बांधा अनूठा समां
उत्तर प्रदेश 
हरियाली तीज के रंग में रंगा संगिनी