पूर्वांचल में शोध की नई उड़ान, नेशनल पीजी कॉलेज का एडवांस्ड रिसर्च पब्लिकेशन से करार

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

गणित विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुधांशु अग्रवाल बने प्रतिष्ठित शोध पत्रिका के मुख्य संपादक

बड़हलगंज (हरीश चंद सोनी की रिपोर्ट )। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत उच्च शिक्षा में शोध, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण अकादमिक प्रकाशन को बढ़ावा देने की दिशा में नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, बड़हलगंज ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कॉलेज और नोएडा स्थित एडवांस्ड रिसर्च पब्लिकेशन के बीच हुए सहयोग समझौते को पूर्वांचल में शोध संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस समझौते के साथ ही कॉलेज के गणित विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुधांशु अग्रवाल को प्रतिष्ठित शोध पत्रिका जर्नल ऑफ एडवांस्ड रिसर्च इन एप्लाइड मैथमेटिक्स एंड स्टैटिस्टिक्स का मुख्य संपादक नियुक्त किया गया है।

आहनेरान मार्ग बारिश में बहा, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग ये खबर भी पढ़े : आहनेरान मार्ग बारिश में बहा, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग

मुख्य संपादक के रूप में डॉ. अग्रवाल शोध पत्रों के चयन, समीक्षा प्रक्रिया, संपादकीय नीति और प्रकाशन की गुणवत्ता सहित विभिन्न अकादमिक गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे। उनकी यह नियुक्ति वर्षों की शोध साधना, विषय विशेषज्ञता और अकादमिक योगदान का परिणाम मानी जा रही है। उनकी नियुक्ति से नेशनल पीजी कॉलेज के साथ-साथ पूरे पूर्वांचल के शैक्षणिक जगत में उत्साह का माहौल है।

एडवांस्ड रिसर्च पब्लिकेशन विभिन्न विषयों में शोध पत्रिकाओं का प्रकाशन करता है। संस्थान की ओर से शोध प्रकाशन में पीयर रिव्यू, प्लेजरिज्म जांच तथा निर्धारित अकादमिक मानकों पर विशेष जोर दिया जाता है। ऐसे प्रतिष्ठित शोध प्रकाशन संस्थान के साथ नेशनल पीजी कॉलेज का जुड़ाव कॉलेज की शोध एवं अकादमिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

इस उपलब्धि पर नेशनल पीजी कॉलेज के प्रबंधक भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी, चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, प्राचार्य डॉ. राकेश पाण्डेय, प्रभात चतुर्वेदी, डॉ. रमेश पाण्डेय, आलोक तिवारी सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षकगणों ने डॉ. सुधांशु अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से पूर्वांचल के विद्यार्थियों और शोधार्थियों को शोध एवं अकादमिक प्रकाशन के क्षेत्र में नई संभावनाएं मिलेंगी।

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

पीजीआई में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर शुरू

लखनऊ। पीजीआई के हेड एंड नेक सर्जरी विभाग ने अपना अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर शुरू किया। यह नई उपलब्धि सर्जरी के...
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर शुरू

व्यापारी के घर में मारपीट कर अधमरा करने वाले दो गिरफ्तार

दो लोगों की तलाश कर रही पुलिस लखनऊ। इंदिरा नगर के अमराई गांव में व्यापारी के घर में चोरी करने...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी के घर में मारपीट कर अधमरा करने वाले दो गिरफ्तार

आईएएस-आईपीएस-आईएफएस हर माह छात्रों से करेंगे संवाद

अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा ने मंडलायुक्तों को दिये अनुपालन कराने के निर्देश लखनऊ। इंटरमीडिएट व प्रतियोगी छात्रों के सर्वांगीण...
उत्तर प्रदेश 
आईएएस-आईपीएस-आईएफएस हर माह छात्रों से करेंगे संवाद

प्रोजेक्ट प्रवीण में 89 फीसदी छात्र सफल

  लखनऊ।  युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ने की दिशा में शुरू हुुआ 'प्रोजेक्ट प्रवीण' की सफलता दिखने लगी है। कौशल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रोजेक्ट प्रवीण में 89 फीसदी छात्र सफल

लोहिया संस्थान में घाव बंद करने की तकनीकों पर सीएमई

लखनऊ। डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की ओर से “ एडवांस्ड घाव बंद करने...