आईजीएल परिसर में निःशुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड, गोरखपुर परिसर में स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए संगम सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल एवं सिटी डेंटल हॉस्पिटल के सहयोग से एक निःशुल्क मेडिकल, नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. वाई. सिंह (हेड, संगम सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल) एवं डॉ. आशीष प्रताप मल्ल (सिटी डेंटल हॉस्पिटल) द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर आईजीएल के प्लांट हेड श्री शैलेन्द्र कुमार पांडेय, एजीएम (एचआर एवं एडमिन)दशरथ मिश्रा तथा एसोसिएट मैनेजर (एडमिन) अखिलेश कुमार शुक्ला भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कमलेश कुमार सिंह ने की। अपने संबोधन में डॉ. वाई. सिंह ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति आईजीएल प्रबंधन की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज एवं उद्योग दोनों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं तथा कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक बनाते हैं। इस अवसर पर प्लांट हेड श्री शैलेन्द्र कुमार पांडेय एवं एजीएम (एचआर एवं एडमिन) दशरथ मिश्रा ने कर्मचारियों से अपील की कि वे ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का अधिकतम लाभ उठाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का उपयोग कर अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। शिविर के दौरान संगम सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल एवं सिटी डेंटल हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच, नेत्र परीक्षण तथा दंत चिकित्सा परामर्श एवं उपचार संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं। कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत लाभकारी बताया। शिविर के सफल समापन पर डॉ. वाई. सिंह एवं डॉ. आशीष प्रताप मल्ल को उनके विशेष सहयोग एवं योगदान के लिए प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्लांट हेड शैलेन्द्र कुमार पांडेय एवं एजीएम (एचआर एवं एडमिन) दशरथ मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया। उपरोक्त अवसर पर संगम सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर संदीप त्रिपाठी, सिटी डेंटल हॉसिपिटल से डॉ.मनीष सिंह मय टीम व् आईजीएल से अमित कश्यप, धीरेन्द्र पांडेय, शब्बीर अहमद, सुभाश कश्यप व् अन्य कर्मयोगी उपस्थित रहे। आईजीएल प्रबंधन ने भविष्य में भी कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यूपी एटीएस ने नकली नोटों के साथ दो तस्करों को दबोचा ये खबर भी पढ़े : यूपी एटीएस ने नकली नोटों के साथ दो तस्करों को दबोचा

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

शिक्षकों को टेट से मुक्त करने की मांग, सौंपा ज्ञापन

लखनऊ। अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता से मुक्त किए जाने तथा सेवा संबंधी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शिक्षकों को टेट से मुक्त करने की मांग, सौंपा ज्ञापन

पीजीआई में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर शुरू

लखनऊ। पीजीआई के हेड एंड नेक सर्जरी विभाग ने अपना अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर शुरू किया। यह नई उपलब्धि सर्जरी के...
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर शुरू

व्यापारी के घर में मारपीट कर अधमरा करने वाले दो गिरफ्तार

दो लोगों की तलाश कर रही पुलिस लखनऊ। इंदिरा नगर के अमराई गांव में व्यापारी के घर में चोरी करने...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी के घर में मारपीट कर अधमरा करने वाले दो गिरफ्तार

आईएएस-आईपीएस-आईएफएस हर माह छात्रों से करेंगे संवाद

अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा ने मंडलायुक्तों को दिये अनुपालन कराने के निर्देश लखनऊ। इंटरमीडिएट व प्रतियोगी छात्रों के सर्वांगीण...
उत्तर प्रदेश 
आईएएस-आईपीएस-आईएफएस हर माह छात्रों से करेंगे संवाद

प्रोजेक्ट प्रवीण में 89 फीसदी छात्र सफल

  लखनऊ।  युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ने की दिशा में शुरू हुुआ 'प्रोजेक्ट प्रवीण' की सफलता दिखने लगी है। कौशल...