भाजपा के एमएलसी वागीश पाठक के आवास पर लगा थ्री-फेज स्मार्ट मीटर

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। बिजली व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में पावर कॉरपोरेशन की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान जारी है। इसी क्रम में भाजपा के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) वागीश पाठक के सिविल लाइंस स्थित आवास पर पावर कॉरपोरेशन द्वारा थ्री-फेज स्मार्ट मीटर स्थापित किया गया है।

पावर कॉरपोरेशन की टीम ने एमएलसी के आवास पर पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत पुराने मीटर को हटाकर थ्री-फेज स्मार्ट मीटर लगाया।एसडीओ पनवड़िया अरविंद कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली की खपत की निगरानी और बिलिंग व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही बिजली की वास्तविक खपत का रिकॉर्ड डिजिटल माध्यम से दर्ज किया जा सकेगा। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं के यहां चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है। एसडीओ के अनुसार स्मार्ट मीटर व्यवस्था से बिजली की खपत की सटीक जानकारी मिलने के साथ ही बिलिंग संबंधी समस्याओं को कम करने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि बिना मानवीय हस्तक्षेप के रीडिंग डाटा सीधा सर्वर पर चला जाएगा। जिससे रीडिंग संबंधित शिकायतें खत्म होंगी। मोबाइल ऐप्प पर बिजली खपत का पूरा विवरण मिलेगा। साथ ही ये सोलर पैनल लगाने पर भी उपयोगी होगा। इससे बिजली बचाने में मदद मिलेगी। एसडीओ ने बताया कि पोस्टपेड मीटर उपयोग करने के बाद महीने के अंत में बिल आता है,जिसे तय तारीख पर जमा करना होता है। एसमएलसी वागीश पाठक के आवास पर थ्री-फेज स्मार्ट मीटर स्थापित किए जाने की कार्रवाई को पावर कॉरपोरेशन के स्मार्ट मीटर अभियान के तहत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एमएलसी द्वारा अपने आवास पर स्मार्ट मीटर लगवाने की पहल करना,यह संदेश देता है कि वे भी आम नागरिक की तरह बिजली का सही और पारदर्शी हिसाब रखना चाहते हैं।

चकमार्ग की जमीन पर कब्जे की शिकायत, तहसील में लगाई गुहार ये खबर भी पढ़े : चकमार्ग की जमीन पर कब्जे की शिकायत, तहसील में लगाई गुहार

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स की एंट्री की चर्चा तेज, जानें खूबियां

भारत में रेडमी नोट 17 5G की लॉन्चिंग के बाद अब कंपनी के नए Pro सीरीज स्मार्टफोन को लेकर चर्चाएं...
टेक-मित्र 
रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स की एंट्री की चर्चा तेज, जानें खूबियां

अनिल कपूर करेंगे ‘इंडिया के टॉप 1%’ को होस्ट, जल्द आएगा नया गेम शो

प्रीमियर 5 सितम्बर से इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा...
मनोरंजन 
अनिल कपूर करेंगे ‘इंडिया के टॉप 1%’ को होस्ट, जल्द आएगा नया गेम शो

स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर ए.के. शर्मा की बड़ी पहल

माफिया मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा मऊ, सौर पार्क से 5 हजार घर होंगे रोशन : ए.के....
उत्तर प्रदेश 
स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर ए.के. शर्मा की बड़ी पहल

उत्तर प्रदेश

स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर ए.के. शर्मा की बड़ी पहल

माफिया मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा मऊ, सौर पार्क से 5 हजार घर होंगे रोशन : ए.के....
उत्तर प्रदेश 
स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर ए.के. शर्मा की बड़ी पहल

बरेली ने जीता प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब

खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर...
उत्तर प्रदेश 
बरेली ने जीता प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब

भारतीय संस्कृति के संरक्षण का राष्ट्रव्यापी अभियान, हर सनातनी का दायित्व : विनोद

गोरखपुर(सुधाकर त्रिपाठी की रिपोर्ट )।भारत की सनातन संस्कृति केवल हमारी पहचान नहीं, बल्कि विश्व मानवता को सत्य, शांति, आध्यात्मिक...
उत्तर प्रदेश 
भारतीय संस्कृति के संरक्षण का राष्ट्रव्यापी अभियान, हर सनातनी का दायित्व : विनोद