चेयरपर्सन फात्मा रज़ा की पहल, कांवड़ मार्ग पर रातभर होगी सफाई

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। श्रावण माह में कांवड़ लेकर गुजरने वाले शिवभक्तों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका ने विशेष पहल शुरू की है। कांवड़ मार्ग पर अब रातभर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने मढ़ई चौक और डीएम चौराहे पर विशेष सफाई टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रावण माह में प्रतिदिन बड़ी संख्या में कांवड़िए नगर से होकर गुजरते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पालिका ने कांवड़ मार्ग समेत उससे जुड़े प्रमुख रास्तों, चौराहों और धार्मिक स्थलों के आसपास रात्रिकालीन सफाई की व्यवस्था की है। इसका उद्देश्य रातभर सफाई कर सुबह तक पूरे मार्ग को स्वच्छ और व्यवस्थित रखना है।

चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने कहा कि श्रावण माह आस्था और श्रद्धा का पर्व है। इस दौरान हजारों शिवभक्त कांवड़ लेकर नगर से गुजरते हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पालिका पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व भी है। विशेष अभियान के तहत अलग-अलग सफाई टीमें कांवड़ मार्ग, प्रमुख बाजारों, चौराहों और शिव मंदिरों के आसपास तैनात रहेंगी। टीमें सड़क पर जमा कचरे को तत्काल हटाने, नालियों की सफाई और कूड़ा उठान के साथ आवश्यकता के अनुसार पानी का छिड़काव करेंगी। कहीं भी गंदगी मिलने पर तत्काल सफाई कराई जाएगी।

श्री दुःख हरण नाथ मंदिर की रामलीला कमेटी गठित, संतोष सोनी बने अध्यक्ष ये खबर भी पढ़े : श्री दुःख हरण नाथ मंदिर की रामलीला कमेटी गठित, संतोष सोनी बने अध्यक्ष

चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने सफाई कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पालिका अधिकारी और कर्मचारी अभियान की लगातार निगरानी करेंगे, ताकि कांवड़ मार्ग की सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए। उन्होंने नगरवासियों और व्यापारियों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने तथा निर्धारित स्थानों पर ही कचरा डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के बिना स्वच्छता अभियान को पूरी तरह सफल बनाना संभव नहीं है। नगर को स्वच्छ रखने में प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। रात्रि विशेष सफाई अभियान के लिए पालिका की ओर से आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। कांवड़ मार्ग पर सफाई, कूड़ा उठान और स्वच्छता व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि शिवभक्तों और श्रद्धालुओं को पूरे मार्ग में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर नगर पालिका के सभासद, अधिकारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, सफाई निरीक्षक, सुपरवाइजर, सफाई नायक तथा बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने श्रावण माह के दौरान नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार

पटना। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी...
बिहार 
बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार

पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

मीरजापुर। डॉ. भीमराव सामाजिक सेवा समिति (भीम सेना) ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

सीएसआईआर-एनबीआरआई के इको-एजुकेशनल हब (प्रकृति ज्ञान धाम) को राष्ट्र को समर्पित किया लखनऊ। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: सम्राट चौधरी

पीड़ितों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर सरकार सज्ज पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा...
बिहार 
मानव तस्करी के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: सम्राट चौधरी

भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

-घर से किराने का सामान लेने निकले थे माँ -बेटे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

उत्तर प्रदेश

पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

मीरजापुर। डॉ. भीमराव सामाजिक सेवा समिति (भीम सेना) ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

सीएसआईआर-एनबीआरआई के इको-एजुकेशनल हब (प्रकृति ज्ञान धाम) को राष्ट्र को समर्पित किया लखनऊ। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

-घर से किराने का सामान लेने निकले थे माँ -बेटे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर दर्ज कराया केस

-पुत्री के साथ दाे दिन पूर्व फेसबुक लाइव आकर विधायक ने दी थी जानकारी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर दर्ज कराया केस