09 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान 

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने जनपदवासियों से अपने घरों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराने की अपील की है। उन्होंने कहा है स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का अवसर है। प्रत्येक नागरिक राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए भारतीय ध्वज संहिता के प्रावधानों पालन अवश्य करें।

राष्ट्रीय ध्वज का माप:- जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज सदैव निर्धारित मानकों के अनुरूप ही तैयार एवं प्रदर्शित किया जाए। ध्वज का आकार आयताकार होना चाहिए तथा उसकी लंबाई एवं चौड़ाई का अनुपात 3ः2 रहेगा। ध्वज खादी अथवा हाथ से कते हुए कपड़े, मशीन से बने कपड़े, सूती, पॉलिएस्टर, ऊनी अथवा रेशमी वस्त्र से तैयार किया जा सकता है। ध्वज में सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद तथा नीचे हरा रंग रहेगा तथा सफेद पट्टी के मध्य 24 तीलियों वाला अशोक चक्र अंकित होना चाहिए।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त पेट्रोल पंप स्थापित करने की मांग ये खबर भी पढ़े : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त पेट्रोल पंप स्थापित करने की मांग

राष्ट्रीय ध्वज कैसे फहराएं:- उन्होंने बताया कि ध्वज फहराते समय यह सुनिश्चित किया जाए कि केसरिया रंग की पट्टी सदैव ऊपर की ओर रहे। सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण सूर्याेदय के उपरांत किया जाए तथा सूर्यास्त के समय पूरे सम्मान के साथ ध्वज को उतारा जाए। विशेष परिस्थितियों में राष्ट्रीय ध्वज रात्रि में भी फहराया जा सकता है।

तिरंगा फहराने की अवधि:- ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत 09 अगस्त से 17 अगस्त, 2026 तक निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित रखा जाए। किसी भी परिस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज को फेंकना, जमीन पर गिरने देना अथवा उसका अनादर नहीं करना है। ध्वज को सम्मानपूर्वक मोड़कर सुरक्षित स्थान पर रखा जाना चाहिए।

फटा, कटा ध्वज न फहराएंः- डीएम ने अपील की है कि प्रत्येक नागरिक अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज विधिवत लगाए। आधा झुका हुआ, फटा, कटा अथवा क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय ध्वज किसी भी स्थिति में प्रदर्शित न किया जाए। उन्होंने सभी नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी एवं निजी कार्यालयों तथा सामाजिक संगठनों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखने की अपील की है।

भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम’ की 150वीं जयन्ती मनाई जा रही है। भारत सरकार द्वारा वंदे मातरम के तृतीय चरण के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ को उत्सव के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। 09 से 17 अगस्त के बीच सम्पूर्ण देश में ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को भौतिक एवं डिजिटल दोनों रूप में आयोजित किया जाएगा। भौतिक रूप से तिरंगा फहराते हुए ‘वंदे मातरम’ का गायन किया जाएगा तथा डिजिटल सैलीब्रेशन के अन्तर्गत तिरंगा के साथ सैल्फी एवं वंदे मातरम के गायन को हर घर तिरंगा की वैबसाइट https://harghartiranga.com पर सैल्फी लेते हुए अपलोड किया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

जींद : हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे दो कांवडिय़ों की मौत

जींद। नरवाना के दो कांवडिय़ों की हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटने के दौरान शुक्रवार काे यमुनानगर में ट्रक द्वारा टक्कर...
हरियाणा 
जींद : हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे दो कांवडिय़ों की मौत

राख के प्रदूषण पर बवाल, डंपर रोककर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

पश्चिम बर्दवान। राख के बढ़ते प्रदूषण से परेशान स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को कई राख लदे डंपरों को रोककर विरोध...
पश्चिम बंगाल 
राख के प्रदूषण पर बवाल, डंपर रोककर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा अंतरराज्यीय...
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक, ओवररेट पर यूरिया बेचने वाला विक्रेता रंगे हाथों पकड़ा, दुकान-गोदाम सील

प्रतापगढ़। जनपद में किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग...
किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक, ओवररेट पर यूरिया बेचने वाला विक्रेता रंगे हाथों पकड़ा, दुकान-गोदाम सील

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर