अनिल कपूर करेंगे ‘इंडिया के टॉप 1%’ को होस्ट, जल्द आएगा नया गेम शो

स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहा हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • प्रीमियर 5 सितम्बर से

इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%, जिसका प्रीमियर होगा 5 सितम्बर को। दुनिया भर में नीदरलैंड्स, जर्मनी, स्पेन, ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया, इज़राइल, तुर्की, यूक्रेन, मैक्सिको और अमेरिका जैसे देशों में दर्शकों का दिल जीतने के बाद, इंटरनेशनल फॉर्मेट द 1% क्लब अब इंडिया में अपने लंबे समय से इंतज़ार किए जा रहे डेब्यू के साथ आ रहा है इंडिया के टॉप 1% के रूप में।

बॉलीवुड आइकॉन और इंडिया के सबसे बड़े ‘कॉमन मैन’ अनिल कपूर इस शो को होस्ट करेंगे। यह शो क्विज़ जॉनर को एक नया और ताज़ा अंदाज़ देता है, जहाँ बात सिर्फ इस बात की नहीं होती कि आप कितना जानते हैं, बल्कि इस बात की होती है कि आप कैसे सोचते हैं।

 लॉक अप 2' सेपामेला सेरेना का भी कटा पत्ता ये खबर भी पढ़े :  लॉक अप 2' सेपामेला सेरेना का भी कटा पत्ता

स्टार प्लस ने हाल ही में इस शो को एक शानदार लॉन्च इवेंट में अनवील किया, जिसमें इंडस्ट्री के बड़े नाम और डिग्निटरीज़ शामिल हुए। इस शाम की भव्यता ने चैनल के सबसे बड़े नॉन-फिक्शन लॉन्च की स्केल को दर्शाया। पारंपरिक क्विज़ शो से अलग, इंडिया के टॉप 1% लॉजिक, ऑब्ज़र्वेशन और कॉमन सेंस पर आधारित है। हर किसी के लिए डिज़ाइन किया गया यह फॉर्मेट लोगों को हर उम्र में घर बैठे खेलने का मौका देता है और हर लिविंग रूम को फैमिली गेम नाइट में बदल देता है।

ग्रैंड प्रीमियर से पहले अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए अनिल कपूर ने कहा, “मैं यह घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हूँ कि इंडिया के टॉप 1% का प्रीमियर 5 सितम्बर को होगा। शो का इतना शानदार लॉन्च देखना इस घोषणा को और भी खास बना गया है।“ 

उन्होंने कहा, “इंडिया के टॉप 1% ऐसा शो है, जैसा दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा। यह आपको सरप्राइज़ करेगा और हर पल सतर्क रखेगा, क्योंकि यहाँ बात इस बात की नहीं है कि आप कितना जानते हैं, बल्कि इस बात की है कि आप कैसे सोचते हैं। हर चैलेंज आपके ऑब्ज़र्वेशन, लॉजिक, प्रेज़ेंस ऑफ माइंड और दबाव में शांत रहने की क्षमता को परखता है।“

उन्होंने कहा, “सबसे अच्छी बात यह है कि घर बैठे हर कोई हर सवाल के साथ खेल सकता है और जान सकता है कि उनका दिमाग कैसे काम करता है। ऐसे पल भी आएँगे, जो आपको हैरान करेंगे, ऐसे पल भी आएँगे, जब आप अपनी पहली इंस्टिंक्ट पर सवाल उठाएँगे और ऐसे पल भी होंगे जो याद दिलाएँगे कि इंटेलिजेंस कई रूपों में होती है। अगर आपको लगता है कि आपके पास इंडिया के टॉप 1% में शामिल होने की क्षमता है, तो अभी रजिस्टर करें और इस चैलेंज को स्वीकार करें।” देखिए इंडिया के टॉप 1%, 5 सितम्बर से सिर्फ स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बलरामपुर अस्पताल में निदेशक का औचक निरीक्षण

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर करने के  उद्देश्य से अस्पताल प्रशासन द्वारा एक सराहनीय एवं नई...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर अस्पताल में निदेशक का औचक निरीक्षण

हरियाली तीज के रंग में रंगा संगिनी

— खेल-कूद,गीत-संगीत और नृत्य ने बांधा अनूठा समां
उत्तर प्रदेश 
हरियाली तीज के रंग में रंगा संगिनी

स्वामी चिदानंद ने बांके बिहारी के किए दर्शन, सुख-समृद्धि की कामना

श्रीराम कथा महोत्सव 2026 का शुभारम्भ भारत के 14 वें राष्ट्रपति, रामनाथ कोविंद की उपस्थिति मानस कथा व्यास संत श्री...
उत्तर प्रदेश 
स्वामी चिदानंद ने बांके बिहारी के किए दर्शन, सुख-समृद्धि की कामना

पीजीआई में किया गया स्तनपान के प्रति जागरूक  

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के मातृ एवं प्रजनन स्वास्थ्य तथा नियोनेटोलॉजी विभागों की ओर से संयुक्त रूप से...
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई में किया गया स्तनपान के प्रति जागरूक  

शिक्षकों को टेट से मुक्त करने की मांग, सौंपा ज्ञापन

लखनऊ। अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता से मुक्त किए जाने तथा सेवा संबंधी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 