बंगाल में आज बदलेगा मौसम, बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रविवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर से दक्षिण तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। वहीं कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

दक्षिण बंगाल में कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पुरुलिया, पूर्व बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा स्टेशन पर 24 नंबर प्लेटफार्म का शुभारंभ  ये खबर भी पढ़े : रेल यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा स्टेशन पर 24 नंबर प्लेटफार्म का शुभारंभ 

पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व बर्दवान और बीरभूम में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में भी अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं मालदा, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर में गरज-चमक तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा चल सकती है।

मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने और निचले इलाकों में अस्थायी जलभराव की आशंका जताई है। शहरी क्षेत्रों में बारिश के दौरान यातायात प्रभावित होने की भी संभावना है।

मौसम में बदलाव का प्रमुख कारण दक्षिणी पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर ओडिशा के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में 7 से 11 सेंटीमीटर तक भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा तथा झोंकों के साथ 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवा चलने की संभावना जताई है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

गाजियाबाद/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं शर्तें

तेहरान। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने से पहले अमेरिका के सामने कई शर्तें रखी हैं। ईरान की...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं शर्तें

विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा  बनवाया गया भामाशाह पार्क के गेट पर ताला लगा होने के कारण क्षेत्रीय नागरिक काफी परेशान...
उत्तर प्रदेश 
विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, उज्जैन मेला क्षेत्र में बनेंगे जोन

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में आगामी सिंहस्थ-2028 मेले को कितने जोन में बांटा जाएगा, यह अगले सात दिनों में...
मध्य प्रदेश 
सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, उज्जैन मेला क्षेत्र में बनेंगे जोन

पीएम मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' के नायकों को किया याद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन'की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर इसमें हिस्सा लेने वाले राष्ट्रनायकों और...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' के नायकों को किया याद

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

गाजियाबाद/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा  बनवाया गया भामाशाह पार्क के गेट पर ताला लगा होने के कारण क्षेत्रीय नागरिक काफी परेशान...
उत्तर प्रदेश 
विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

हाथरस। श्रावण मास के पावन अवसर पर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिव भक्त कांवड़ श्रद्धालुओं का...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों में रविवार से 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान