म्बेउमो के गोल से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने पीएसजी को 1-1 से बराबरी पर रोका

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गॉथेनबर्ग (स्वीडन)। ब्रायन म्बेउमो के शानदार गोल की मदद से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने प्री-सीजन मैत्री मैच में शनिवार को यूरोपीय चैंपियन पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया। उललेवी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के साथ ही यूनाइटेड ने प्री-सीजन में अपना अजेय अभियान जारी रखा।

पीएसजी ने मुकाबले की शुरुआत बेहद आक्रामक अंदाज में की। सेनेगल के युवा फारवर्ड इब्राहिम म्बाये ने मैच के दूसरे मिनट के भीतर ही गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। 2026 फीफा विश्व कप में प्रभावित करने वाले म्बाये ने पीएसजी के पहले ही मौके को गोल में बदलकर यूनाइटेड पर दबाव बना दिया।

यूनाइटेड को 20 मिनट के बाद बड़ा झटका लगा, जब मेसन माउंट चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गए। इसके बावजूद टीम ने दबाव झेला और आधे घंटे का खेल पूरा होने के बाद बराबरी हासिल कर ली।

एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ पिछले मुकाबले में दो गोल करके यूनाइटेड को 2-1 से जीत दिलाने वाले ब्रायन म्बेउमो ने एक बार फिर टीम को संकट से बाहर निकाला। उन्होंने शानदार फिनिश के साथ गेंद को गोल में पहुंचाकर स्कोर 1-1 कर दिया।

इसके बाद यूनाइटेड ने लगातार पीएसजी पर दबाव बनाया और गोल पर छह शॉट लगाए, जबकि पीएसजी के खिलाड़ी सिर्फ दो शॉट ही लक्ष्य पर रख सके। हालांकि, रूसी गोलकीपर माटवे सफोनोव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच महत्वपूर्ण बचाव किए और अपनी टीम को हार से बचाया।

माइकल कैरिक की टीम को इससे पहले रेक्सहैम एएफसी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसके बाद के तीन मुकाबलों में यूनाइटेड ने दो जीत और एक ड्रॉ हासिल किया है। इस तरह टीम का अजेय अभियान तीन मैचों तक पहुंच गया है।

वहीं, पीएसजी की पिछली जीत मई में लेंस के खिलाफ 2-0 से आई थी। इसके बाद टीम को दो हार और दो ड्रॉ का सामना करना पड़ा है।

 

भारतीय टीम ने हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 7-3 से चटाई धूल ये खबर भी पढ़े : भारतीय टीम ने हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 7-3 से चटाई धूल

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

गाजियाबाद/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं शर्तें

तेहरान। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने से पहले अमेरिका के सामने कई शर्तें रखी हैं। ईरान की...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं शर्तें

विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा  बनवाया गया भामाशाह पार्क के गेट पर ताला लगा होने के कारण क्षेत्रीय नागरिक काफी परेशान...
उत्तर प्रदेश 
विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, उज्जैन मेला क्षेत्र में बनेंगे जोन

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में आगामी सिंहस्थ-2028 मेले को कितने जोन में बांटा जाएगा, यह अगले सात दिनों में...
मध्य प्रदेश 
सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, उज्जैन मेला क्षेत्र में बनेंगे जोन

पीएम मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' के नायकों को किया याद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन'की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर इसमें हिस्सा लेने वाले राष्ट्रनायकों और...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' के नायकों को किया याद

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

गाजियाबाद/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा  बनवाया गया भामाशाह पार्क के गेट पर ताला लगा होने के कारण क्षेत्रीय नागरिक काफी परेशान...
उत्तर प्रदेश 
विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

हाथरस। श्रावण मास के पावन अवसर पर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिव भक्त कांवड़ श्रद्धालुओं का...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों में रविवार से 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान