सीएम रेखा गुप्ता ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, किया भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री ने कांवड़ सेवा शिविर का दौरा करके व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली-यूपी स्थित अप्सरा बॉर्डर पर कांवड़ियों पर फूल बरसाकर उनका दिल्ली में स्वागत किया। उन्होंने शनिवार को दिलशाद गार्डन के पास अप्सरा बॉर्डर पर कांवड़ सेवा शिविर का दौरा करके व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ दिल्ली के कला और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक संजय गोयल, जितेंद्र महाजन सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं कांवड़ सेवा में समर्पित कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

6aa06354490a4b1b5139b329bdb8a12e_74288625

रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया उनके योगदान को नमन ये खबर भी पढ़े : रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया उनके योगदान को नमन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में शिव भक्तों के लिए कांवड़ शिविर लगाए गए हैं और इसमें हजारों कांवड़िए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कांवड़ लाने वाले सभी शिव भक्तों का स्वागत और अभिनंदन कर रही है।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण किया और वहां श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सेवा कार्य में समर्पित शिविर संचालकों एवं कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया और उनके सेवा भाव की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रत्येक शिवभक्त की कांवड़ यात्रा को सरल, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सरकार द्वारा आवश्यक व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सभी कांवड़ शिविरों में सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। हमने हर पंडाल में सुविधाएं देने, आर्थिक मदद पहुंचाने और साफ-सफ़ाई व यातायात का प्रबंधन करने जैसी सभी चीजों का ध्यान रखा है। दिल्ली प्रशासन ने इन सभी बातों का इंतजाम किया है।

कपिल मिश्रा ने कहा कि कांवड़ यात्रा दिल्ली की सांस्कृतिक पहचान है और इस वर्ष दिल्ली सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए सहायता राशि को लगभग दोगुना कर दिया है। मुख्यमंत्री आज स्वयं कांवड़ियों के स्वागत और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने दिल्ली-यूपी बॉर्डर पहुंची हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार की ओर से कांवड़ शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविााएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनमें शिविरों में नियमित सफाई, पर्याप्त पेयजल एवं मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा गया है। इसके लिए 1,200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, सुचारु यातायात व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के लिए सिंगल विंडो व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैं। 

सरकार की ओर से कांवड़ समितियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही, जिसके तहत 20,000 वर्गफुट से अधिक क्षेत्र में 6 से 12 दिन तक संचालित होने वाले बड़े कांवड़ शिविरों को अधिकतम 15 लाख रुपये तक की सहायता दी गई है। अन्य श्रेणियों के शिविरों की अनुदान राशि में भी वृद्धि की गई है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार

पटना। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी...
बिहार 
बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार

पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

मीरजापुर। डॉ. भीमराव सामाजिक सेवा समिति (भीम सेना) ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

सीएसआईआर-एनबीआरआई के इको-एजुकेशनल हब (प्रकृति ज्ञान धाम) को राष्ट्र को समर्पित किया लखनऊ। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: सम्राट चौधरी

पीड़ितों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर सरकार सज्ज पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा...
बिहार 
मानव तस्करी के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: सम्राट चौधरी

भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

-घर से किराने का सामान लेने निकले थे माँ -बेटे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

उत्तर प्रदेश

पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

मीरजापुर। डॉ. भीमराव सामाजिक सेवा समिति (भीम सेना) ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

सीएसआईआर-एनबीआरआई के इको-एजुकेशनल हब (प्रकृति ज्ञान धाम) को राष्ट्र को समर्पित किया लखनऊ। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

-घर से किराने का सामान लेने निकले थे माँ -बेटे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर दर्ज कराया केस

-पुत्री के साथ दाे दिन पूर्व फेसबुक लाइव आकर विधायक ने दी थी जानकारी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर दर्ज कराया केस