चर्चा के लिए बोरी में कूड़ा बीनने लगे नीरज
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का जश्न आरंभ हो गया। इसी दिशा में रविवार को सीएम आवास से विधानभवन तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस यात्रा में सत्ता एवं संगठन के नेताआें के साथ ही युवा एवं स्कूली बच्चे शामिल हुए। इसी यात्रा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह भी कदम ताल कर रहे थे। इसी दौरान चर्चा में आने के लिए उन्होंने सफाई कर्मी से कूढ़े की बोरी लेकर यात्रा में शामिल लोगों द्वारा फेकी गयी पानी की खाली बोतले उठाने लगे। जबकि सफाई में लगा युवक भी बगल में चल रहा था।
तिरंगा यात्रा के दौरान बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह स्वयं सफाई अभियान में जुट गए। उन्होंने खुद कूड़ा उठाया और कूड़े की बोरी लेकर भी चलते नजर आये। यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। नीरज सिंह ने तिरंगा यात्रा में राष्ट्रभक्ति के साथ स्वच्छता का संदेश दिया। सफाई कर्मियों के साथ बोरी में कचरा भरते दिखे।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति सिर्फ तिरंगा हाथ में लेकर नारे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि देश, समाज और अपने शहर को स्वच्छ रखना भी राष्ट्रभक्ति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। तिरंगे का सम्मान सिर्फ उसे हाथ में उठाने से नहीं, बल्कि उस देश की सड़कों, शहरों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने से भी होता है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
