आर्यनगर के दुखहरण नाथ पोखरे पर विद्युत पोलों का हुआ लेमिनेशन

मानसून में हादसों पर लगेगी रोक, स्थानीय लोगों ने जताया आभार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

उतरौला (बलरामपुर)। नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर स्थित ऐतिहासिक दुखहरण नाथ पोखरे के आसपास विद्युत सुरक्षा को लेकर शनिवार को बड़ा कदम उठाया गया। विद्युत विभाग की टीम ने पोखरे के चारों ओर लगे विद्युत पोलों पर लेमिनेशन/इंसुलेशन का कार्य कराया। 

मानसून के दौरान हर साल पोखरे के किनारे से गुजरने वाले राहगीरों और बच्चों को करंट लगने का खतरा बना रहता था। शिकायतों के बाद विद्युत विभाग के लाइनमैन कन्हैयालाल और अमित मौके पर पहुंचे और सभी पोलों पर विशेष लेमिनेशन चढ़ाकर उन्हें सुरक्षित किया। 

जनपद में उपमुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद ये खबर भी पढ़े : जनपद में उपमुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

लाइनमैन कन्हैया ने बताया कि बरसात में पोलों में नमी के कारण करंट उतरने की घटनाएं सामने आती थीं। लेमिनेशन के बाद अब पोल पूरी तरह सुरक्षित हो गए हैं और शॉर्ट सर्किट की संभावना भी न के बराबर रह गई है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत किया। 

मोहल्ले के लोगों ने कहा कि दुखहरण नाथ पोखरा धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां रोजाना सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। ऐसे में विभाग द्वारा समय रहते उठाया गया यह कदम सराहनीय है, आर्यनगर के लोगों ने विद्युत विभाग और प्रशासन से मांग की कि जनपद के अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी इसी तरह सुरक्षा कार्य कराए जाएं ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जनहित को देखते हुए जिले भर में ऐसे स्थानों को चिन्हित कर सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अनिल कपूर करेंगे ‘इंडिया के टॉप 1%’ को होस्ट, जल्द आएगा नया गेम शो

प्रीमियर 5 सितम्बर से इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा...
मनोरंजन 
अनिल कपूर करेंगे ‘इंडिया के टॉप 1%’ को होस्ट, जल्द आएगा नया गेम शो

स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर ए.के. शर्मा की बड़ी पहल

माफिया मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा मऊ, सौर पार्क से 5 हजार घर होंगे रोशन : श्री...
उत्तर प्रदेश 
स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर ए.के. शर्मा की बड़ी पहल

बरेली ने जीता प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब

खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर...

भारतीय संस्कृति के संरक्षण का राष्ट्रव्यापी अभियान, हर सनातनी का दायित्व : विनोद

गोरखपुर(सुधाकर त्रिपाठी की रिपोर्ट )।भारत की सनातन संस्कृति केवल हमारी पहचान नहीं, बल्कि विश्व मानवता को सत्य, शांति, आध्यात्मिक...
उत्तर प्रदेश 
भारतीय संस्कृति के संरक्षण का राष्ट्रव्यापी अभियान, हर सनातनी का दायित्व : विनोद