हत्या की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्र* के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना महुली पुलिस द्वारा हत्या की घटना में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना के मात्र 12 घंटे के अंदर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई ।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 09.08.2026 को थाना महुली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फरेंदिया में लगभग 70 वर्षीय राम बचन प्रजापति पुत्र स्व0 देवीदीन अपने परिचितों नंदलाल भारती एवं रामऊगीर के साथ एक दुकान पर बैठे थे । इसी दौरान अभियुक्त कुंवर विजय आजाद पुत्र सीताराम निवासी फरेंदिया थाना महुली द्वारा राम बचन प्रजापति से ₹5,000/- की मांग की गई । रुपये देने से मना करने पर अभियुक्त द्वारा दुकान पर रखे साइकिल में हवा भरने वाले पंप की लोहे की रॉड से राम बचन प्रजापति के चेहरे एवं सिर पर कई वार कर दिए गए ।

मातृत्व लाभ का झांसा देकर 99 हजार की ठगी ये खबर भी पढ़े : मातृत्व लाभ का झांसा देकर 99 हजार की ठगी

अचानक हुए हमले पर नंदलाल भारती एवं रामऊगीर द्वारा बीच-बचाव का प्रयास किया गया, जिस पर अभियुक्त ने उनके ऊपर भी लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। अभियुक्त के हमले में राम बचन प्रजापति को गंभीर चोटें आईं तथा उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद अभियुक्त मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना महुली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। चश्मदीद साक्षियों एवं घायलों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर लगातार दबिश एवं सघन तलाश की गई । पुलिस टीम की तत्परता एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप घटना के मात्र 12 घंटे के अंदर अभियुक्त कुंवर विजय आजाद पुत्र सीताराम उम्र करीब 34 वर्ष निवासी ग्राम फरेंदिया थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर लिया गया ।

अभियुक्त की पृष्ठभूमि

प्रारंभिक पूछताछ एवं स्थानीय/पारिवारिक जानकारी से अभियुक्त के नशे का आदी होने तथा उसके व्यवहार को लेकर परिवार एवं आसपास के लोगों द्वारा परेशान रहने की जानकारी प्राप्त हुई है। अभियुक्त के पारिवारिक विवाद एवं मारपीट की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है। उक्त तथ्यों की विवेचना के दौरान नियमानुसार पुष्टि की जा रही है। महुली पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
हत्या जैसी गंभीर घटना की सूचना प्राप्त होते ही महुली पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन, चश्मदीद एवं घायलों से पूछताछ तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्रवाई की गई । पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश एवं सघन तलाश के परिणामस्वरूप घटना के मात्र 12 घंटे के अंदर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया ।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन

जलभराव, गंदगी, जर्जर सड़क और स्ट्रीट लाइट समेत सात समस्याएं उठाईं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन

दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य-दुर्गा

सिंगरौली, सोनभद्र। सोमवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने सीएसआर के तहत जिला...
उत्तर प्रदेश 
दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य-दुर्गा

उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन

जलभराव, गंदगी, जर्जर सड़क और स्ट्रीट लाइट समेत सात समस्याएं उठाईं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन