सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में संतकबीरनगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन
प्रदेश में प्राप्त किया पांचवा स्थान
Published By Dayanidhi Tripathi
On
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर पुलिस को *माह मई 2026 की सीएम डैशबोर्ड रैकिंग में जनपद संतकबीरनगर को प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त हुआ है* । महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिये गये है कि थाने पर उपस्थित पीड़ित / शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल एवं उनके साथ अच्छे से व्यवहार कर गुण-दोष के आधार पर उभय पक्ष के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करें ।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित CM Dashboard की नवीनतम रैंकिंग में जनपद संतकबीरनगर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त किया है । यह उपलब्धि जनपद प्रशासन की प्रभावी कार्यशैली, सतत मॉनिटरिंग तथा शासन की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का परिणाम है । सीएम डैशबोर्ड में सुधार, ई- साक्ष्य एप के माध्यम से साक्ष्यों को अपलोड करने व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिया गया तथा पुलिस कार्यालय पर आने वाले आगंतुकों के साथ सम्मानजनक, गरिमापूर्ण व सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण करने, जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखते हुए तत्काल कार्यवाही करने, जनपद में घटित विभिन्न आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रुप से गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही व जागरुक महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने हेतु निर्देशित करते हुए, बरामदगी हेतु शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के अन्तर्गत जिलाबदर की कार्यवाही आदि के लिए निर्देशित किया गया । चोरी, लूट, नकबजनी, छिनैती व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु कार्य योजना तैयार करके प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।
जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित कर योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया जाता है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं, जिससे कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जा सके । CM डैशबोर्ड के माध्यम से शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की निगरानी की जाती है । जनपद प्रशासन ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम भावना, परिश्रम और जनसेवा के प्रति समर्पण को दिया है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया है। यह उपलब्धि जनपद संतकबीरनगर के सुशासन, पारदर्शिता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
नवीनतम
अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन
Published On
By Shishir Patel
जलभराव, गंदगी, जर्जर सड़क और स्ट्रीट लाइट समेत सात समस्याएं उठाईं
भारी बारिश में डीएम-एसएसपी ने कांवड़ मार्गों का लिया जायजा
Published On
By Harshit
प्रेम कुमार श्रीवास्तव
दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य-दुर्गा
Published On
By Sonbhadra
सिंगरौली, सोनभद्र। सोमवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने सीएसआर के तहत जिला...
उत्तर प्रदेश
नंद बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल पर ई-लॉटरी से अभ्यर्थियों का चयन
Published On
By Harshit
प्रेम कुमार श्रीवास्तव
अंबेडकरनगर में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ सपा मुखर, सौंपा ज्ञापन
Published On
By Shishir Patel
जलभराव, गंदगी, जर्जर सड़क और स्ट्रीट लाइट समेत सात समस्याएं उठाईं
भारी बारिश में डीएम-एसएसपी ने कांवड़ मार्गों का लिया जायजा
Published On
By Harshit
प्रेम कुमार श्रीवास्तव
