समाजवादियों ने जयन्ती पर वीरांगना फूलनदेवी को किया नमन्

निषाद समाज का उत्थान फूलनदेवी को सच्ची श्रद्धांजलि-महेन्द्रनाथ यादव

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा  जिलााध्यक्ष और पूर्व विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में आयोजित संगोष्ठी में वीरांगना फूलनदेवी को उनकी जयन्ती पर याद किया गया।सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि शोषण, उत्पीड़न, जुल्म की शिकार होने के बाद डकैत से सांसद बनीं फूलन देवी राजनेता थीं। उन्होंने निषाद समाज के हित में काफी कुछ किया। 1996 में वह सांसद बनीं। कहा कि निषाद समुदाय को राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक स्तर पर जागना होगा। सपा निषाद समाज के उत्थान, उन्हें अधिकार दिलाने के लिये लगातार संघर्षरत है, यही फूलनदेवी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, उपाध्यक्ष जावेद पिण्डारी, आर.डी. निषाद, जमील अहमद, हरीश गौतम, महेश चौधरी, मो.स्वाले, गुलाब सोनकर, भोला पाण्डेय, अरविंद सोनकर, हृदय राम यादव, रजनीश यादव, संजय गौतम, संदीप निषाद, राम सिंह यादव, अखिलेश यादव,   आदि ने पूर्व संासद फूलनदेवी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद कहा कि सामाजिक प्रताड़ना और जुल्म, अत्याचार के खिलाफ डाकू बनकर फूलनदेवी ने सोये हुये निषाद समाज को जगाने की भूमिका निभायी, वे सांसद बनी किन्तु नियति को कुछ और ही मंजूर था, 25 जुलाई 2001 को नई दिल्ली में उनकी हत्या कर दी गई। कहा कि फूलनदेवी के शरीर की हत्या भले हो गई हो किन्तु उनके विचार, संघर्ष सदैव लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का दायित्व समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मार्ग दर्शन में पूरी निष्ठा से निभा रही है।
पूर्व सांसद फूलनदेवी को नमन् करने वालों में रनबहादुर यादव,  विजय विक्रम आर्य, निसार अहमद, मो कैश, रणजीत यादव, युनुस, तुफानी यादव, अकबर अली, रजवंत यादव, श्याम सुंदर यादव, प्रशांत यादव, श्याम यादव, मो शाद शद्दु,विरेंद्र यादव, नित्यराम चौधरी, गौरीशंकर यादव, राम प्रकाश सुमन, मल्लू चौधरी, राहुल सिंह, मंगलनिषाद, लालमन, हनुमान गौड़, अरविंद जयसवाल, इरशाद अहमद, रितिक कुमार, प्रदीप यादव, चिंता यादव, मुरलीधर पाण्डेय, बब्बन चौधरी, बलवंत यादव,जोखू लाल, दया शंकर यादव, रईस, सुशील यादव,  के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

हत्या की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
हत्या की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार

दहेज मृत्यु के मामले में वांछित 02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
दहेज मृत्यु के मामले में वांछित 02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

सीएम के संतकबीर नगर दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट

दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
उत्तर प्रदेश 
सीएम के संतकबीर नगर दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में संतकबीरनगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर पुलिस को *माह मई 2026 की...