मानव सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं - डीएम

रेडक्रॉस सोसाइटी ने 5 हजार से अधिक कांवर भक्तों को दी निःशुल्क चिकित्सा सेवा

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा बस्ती द्वारा आयोजित पवित्र श्रावण मास के पावन पर्व पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करने के बाद संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं है यही सच्ची समाज सेवा है जो इंडियन रेड क्रास सोसाइटी निरंतर करता चला रहा है।  पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने कहा कि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अयोजन बहुत ही सराहनीय हैं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी  जनहित के लिए निरंतर कार्य करती रही है कावड़ यात्रा के दौरान जो परेशान रहते है उनकी सहायता के लिए यह संस्था हमेशा पहले पायदान पर खड़ी रहतीं है।
सावन के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी बस्ती द्वारा लगाए गए निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 5,000 से अधिक कांवर भक्तों का उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में श्रद्धालुओं को आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा, दवाइयां एवं स्वास्थ्य संबंधी सहायता निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।रेडक्रॉस सोसाइटी बस्ती के सभापति संतोष सिंह ने कहा कि रेडक्रॉस का मूल उद्देश्य मानव सेवा है। कांवर यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो, इसी भावना से निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की सेवा करना हमारे लिए गर्व और संतोष का विषय है।
सचिव रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी बस्ती आगे भी जरूरतमंदों और यात्रियों की सेवा के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। शिविर में हजारों श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी श्रद्धालु स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण असहाय महसूस न करे।उपसभापति लक्ष्मी कांत पाण्डेय ने कहा कि “कांवड़ यात्रियों की सेवा करना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा है। रेडक्रॉस की पूरी टीम ने समर्पण भाव से कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।कोषाध्यक्ष राजेश ओझा ने कहा कि “सेवा कार्यों में संसाधनों का बेहतर उपयोग और पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं को आवश्यक दवाइयां एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यकारिणी सदस्य राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि “कांवड़ भक्तों की सेवा में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने पूरी ऊर्जा के साथ योगदान दिया। 
उमेश श्रीवास्तव ने कहा कि “रेडक्रॉस का सेवा भाव समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना चाहिए। इस चिकित्सा शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में कांवर भक्तों को राहत पहुंचाने का अवसर मिला |इमरान अली ने कहा कि “मानव सेवा किसी जाति, धर्म या वर्ग की सीमा में नहीं बंधी है। रेडक्रॉस सोसाइटी इसी भावना के साथ सभी श्रद्धालुओं की सेवा कर रही है। शिविर में सभी को समान रूप से चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।
रेडक्रॉस सोसाइटी बस्ती के पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा, स्वास्थ्य और मानवता के क्षेत्र में संस्था भविष्य में भी इसी तरह के जनसेवा कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया और रेडक्रॉस सोसाइटी के सेवा कार्यों की सराहना की।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

हत्या की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
हत्या की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार

दहेज मृत्यु के मामले में वांछित 02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
दहेज मृत्यु के मामले में वांछित 02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

सीएम के संतकबीर नगर दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट

दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
उत्तर प्रदेश 
सीएम के संतकबीर नगर दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में संतकबीरनगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर पुलिस को *माह मई 2026 की...