सीएम के संतकबीर नगर दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट
स्टेडियम में अधिकारियों ने की ब्रीफिंग
दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
संत कबीर नगर, आज थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिनांक 11.08.2026 को मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी आलोक कुमार* व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* की उपस्थिति में सुरक्षा, यातायात एवं शांति-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने हेतु ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारीगणों की ब्रीफिंग आयोजित की गई।
ब्रीफिंग के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम स्थल, प्रवेश/निकास द्वारों तथा VVIP रूट पर कड़ी सतर्कता बरतने और ड्यूटी स्थल को बिना अनुमति न छोड़ने के निर्देश दिए गए। असामाजिक एवं संदिग्ध तत्वों पर पैनी नजर रखने हेतु वर्दीधारी पुलिस बल के साथ-साथ सादे वस्त्रों में भी पर्याप्त बल तैनात रहेगा। जनसामान्य को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पार्किंग स्थलों एवं डायवर्जन प्लान का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में आने वाले आगंतुकों एवं आम जनमानस के साथ गरिमापूर्ण, संयमित व सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
इस ब्रीफिंग के दौरान जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी तथा भारी संख्या में पुलिस बल के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
