इटावा पुलिस ने चार अंतरराज्यीय साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

फर्जी ‘एग्रो मार्ट’ कंपनी बनाकर कई राज्यों में करोड़ों की ठगी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पुलिस ने भारी मात्रा में सामान किया बरामद

इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना सिविल लाइन और साइबर पुलिस ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन कर कई राज्यों में ठगी का जाल फैलाये अंतर्राज्यीय साइबर ठग गैंग के मास्टर माइंड समेत चार शातिराें को गिरफ्तार किया है। ये ठग एग्रो मार्ट नाम से फर्जी कंपनी बनाकर अनाज और बीज बेचने के नाम पर जम्मू कश्मीर,ओडिशा, बिहार, तेलंगाना, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने गिरफ्तार शातिर ठगों के पास से पांच मॉनिटर, लैपटॉप, दो प्रिंटर, तेरह मोबाइल फोन, पांच सीपीयू, चार फिंगरप्रिंट सेंसर, बीस वाउचर, दो हजार विजिटिंग कार्ड, नौ डायरी, दो थैले मक्का, दो थैले सरसों, दो थैले दलिया, कई बैंकों के पासबुक चेकबुक एटीएम कार्ड, छह सिमकार्ड, एक लग्जरी कार बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार काे बताया कि थाना सिविल लाइन और थाना साइबर पुलिस ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन कर एवन एग्रो मार्ट के नाम से संचालित ऑफिस में छापेमारी कर चार शातिर ठगों प्रतीक सक्सेना, विकास दीक्षित, आकाश बाथम, प्रवेश कुमार को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रतीक सक्सेना साइबर ठगी गैंग का मास्टर माइंड है। उन्होंने बताया कि प्रतीक सक्सेना एवन एग्रो मार्ट के नाम से कंपनी चलाता है और लोगों को वाजिब दामों में अनाज और बीज उपलब्ध करवाने के नाम पर खरीददारों से पचास से साठ प्रतिशत पैसा एडवांस लेकर फ्रॉड करता है।

निगम बनाम नगर: हाउस टैक्स पर मंगलवार के बाद होगा बड़ा आंदोलन ये खबर भी पढ़े : निगम बनाम नगर: हाउस टैक्स पर मंगलवार के बाद होगा बड़ा आंदोलन

11aug612

उन्होंने बताया कि यह इंडिया मार्ट नाम की वेबसाइट से व्यापारियों खरीददारों की सूची निकालकर उनसे संपर्क कर कम दामों में अनाज और बीज उपलब्ध करवाने की बात कहकर माल का आधा पैसा एडवांस ले लेता है और बाद में जब ग्राहक माल की डिलीवरी मांगता है तो यह डरा धमकाकर फोन काट देता है। ठगी का शिकार होने के बाद खरीददार एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर पुलिस के पास न जाकर शांत होकर बैठ जाते है। उन्होंने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल पर एवन एग्रो मार्ट के खिलाफ जम्मू कश्मीर, ओडिशा, बिहार, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, के लोगों ने पच्चीस से अधिक शिकायतें दर्ज करवाई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह गैंग पिछले तीन साल में पांच करोड़ से अधिक की ठगी को अंजाम दे चुका हैं। इनके पास से मिले बीस से अधिक बैंक खातों को फ्रीज करवा दिया गया है। गिरफ्तार ठगों के पास से पांच कम्प्यूटर लैपटॉप , प्रिंटर, तेरह मोबाइल फोन, बीस बैंक वाउचर, कई बैंकों की पासबुक चेकबुक ड्राइविंग लाइसेंस आधारकार्ड पेनकार्ड छ सिमकार्ड एक लग्जरी कार बरामद की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार ठगों के खिलाफ मुकदमा लिख जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है और आगे भी गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

वाराणसी एयरपोर्ट पर दो घंटे बंद रही विमानों की लैंडिंग, मरम्मत के बाद रनवे खुला

कई फ्लाइट अयोध्या-लखनऊ डायवर्ट; एक उड़ान रद्द
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी एयरपोर्ट पर दो घंटे बंद रही विमानों की लैंडिंग, मरम्मत के बाद रनवे खुला

मौसम अलर्ट! देश के कई हिस्सों में 5-6 दिन भारी बारिश का अनुमान

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों में अगले 5-6 दिनों के दौरान तेज हवाओं...
राष्ट्रीय 
मौसम अलर्ट! देश के कई हिस्सों में 5-6 दिन भारी बारिश का अनुमान

कांवड़ यात्रा पर गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत

कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की कांवड़ यात्रा के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा पर गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत

उत्तर प्रदेश

वाराणसी एयरपोर्ट पर दो घंटे बंद रही विमानों की लैंडिंग, मरम्मत के बाद रनवे खुला

कई फ्लाइट अयोध्या-लखनऊ डायवर्ट; एक उड़ान रद्द
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी एयरपोर्ट पर दो घंटे बंद रही विमानों की लैंडिंग, मरम्मत के बाद रनवे खुला

कांवड़ यात्रा पर गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत

कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की कांवड़ यात्रा के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा पर गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत