बिजली बिल भुगतान में रहें सतर्क, साइबर ठगी से बचने अधिकृत माध्यमों का करें इस्तेमाल

उपभोक्ता किसी अन्य सेंडर आईडी अथवा निजी नंबर से आए भ्रामक मेसेज से सतर्क रहें

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

किसी भी अनजान मोबाइल नंबर से आए फोन या व्हाट्सएप मैसेज के आधार पर किसी भी मोबाइल नंबर पर देयकों की राशि अंतरित न करें

भोपाल। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बिजली बिलों का नगद भुगतान कंपनी के जोन, वितरण केन्द्र कार्यालय, पीओएस मशीन अथवा अधिकृत भुगतान केन्द्रों जैसे एम.पी.ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर पर ही करें। उपभोक्ताओं को बिजली बिलों के केशलेस भुगतान के लिये कंपनी के पोर्टल (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई, ईसीएस, बीबीपीएस, कैश कार्ड एवं वॉलेट आदि) फोन पे, अमेजान पे, गूगल पे, पेटीएम ऐप, व्हाट्सएप पे एवं उपाय मोबाइल ऐप के माध्यम से भी बिल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने सोमवार को बताया कि उपभोक्ता को असमय विद्युत विच्छेदन से बचने के लिये किसी निजी मोबाईल नंबर से कॉल कर भुगतान करने हेतु कोई एसएमएस/ व्हाट्सएप जारी नहीं किया जाता है। कंपनी द्वारा जारी किए गए एसएमएस केवल कंपनी द्वारा निर्धारित नम्बर एवं सेंडर आईडी से ही प्रेषित किए जाते हैं। उपभोक्ता किसी अन्य सेंडर आईडी अथवा निजी नंबर से आए भ्रामक मेसेज से सतर्क रहें। कंपनी अंतर्गत विद्युत देयकों के भुगतान के लिए उपभोक्ता पहचान नंबर यानि आईवीआरएस नंबर की जरूरत होती है। आईवीआरएस नंबर के आधार पर ही जोन, वितरण केन्द्रों या अन्य गेटवे एमपी ऑनलाइन, पेटीएम, फोन पे, गूगल पे. अमेजन पे, व्हाट्सएप पे आदि पर बिजली बिलों का भुगतान होता है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी अनजान मोबाइल नंबर से आए फोन या व्हाट्सएप मैसेज के आधार पर किसी भी मोबाइल नंबर पर देयकों की राशि अंतरित न करें। साथ ही अपना पिन नंबर भी किसी के साथ साझा न करें।

 तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर ये खबर भी पढ़े :  तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

 

संज्ञान में आया है कि सायबर जालसाजों द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को एसएमएस, व्हाट्सएप मैसेज अथवा आई.व्ही.आर. तकनीक से फोन कॉल पर नंबर दबाने के लिये कहा जाता है जिसमें बिल भुगतान कराने हेतु भय बनाकर कि आपकी बिजली कुछ घंटों बाद काट दी जाएगी, इसके लिए बिल भुगतान करने हेतु विशेष नंबर दबाएं, मोबाइल नंबर विशेष अथवा अनजान लिंक/ऐप पर क्लिक कर या संपर्क कर बकाया राशि जमा कराएं। इस प्रकार के एसएमएस, व्हाट्सएप मैसेज एवं आई.व्ही.आर. फोन कॉल फर्जी हैं, इन पर ध्यान नहीं दिया जाए। इस प्रकार के फर्जी सायबर जालसाजों से सतर्क और सावधान रहें। साइबर फ्रॉड संबंधित किसी भी घटना की सूचना तत्काल भारत सरकार की हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराए।

यदि किसी अनजान नंबर से बिजली संबंधी कार्य के लिए फोन आता है, तो उपभोक्ता संबंधित व्यक्ति से उसका Employee ID अवश्य पूछें। इसके बाद UPAY App के होम पेज पर नीचे स्क्रॉल कर “OtherServices” में उपलब्ध “EmployeeVerification” विकल्प पर जाकर Employee ID दर्ज करें और संबंधित व्यक्ति का सत्यापन करें। सत्यापन के बाद ही किसी व्यक्ति को कंपनी का अधिकृत कर्मचारी मानें और किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा करने से बचें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

असांव फायरिंग केस में नामजद आरोपी अमरजीत गिरफ्तार

सीवान। जिले के असांव थाना क्षेत्र में 8 अगस्त की रात हुई फायरिंग की घटना के मामले में असांव पुलिस...
बिहार 
असांव फायरिंग केस में नामजद आरोपी अमरजीत गिरफ्तार

महिला के कपड़े यौन उत्पीड़न का बहाना नहीं’, दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपी को ठहराया दोषी

कोर्ट ने कहा- पहनावे का चुनाव निजी आजादी का हिस्सा, इसे अपराध को सही ठहराने के लिए इस्तेमाल नहीं किया...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
महिला के कपड़े यौन उत्पीड़न का बहाना नहीं’, दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपी को ठहराया दोषी

कोलंबिया में भूकंप से 132 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपदा घोषित

पहले भूकंप की गहराई 98 किलोमीटर और दूसरे की 88 किलोमीटर रही
अंतर्राष्ट्रीय 
कोलंबिया में भूकंप से 132 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपदा घोषित

डीपीएल: अनुज और आर्यन की शानदार पारियों से पुरानी दिल्ली 6 ने दर्ज की जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुरानी दिल्ली 6 की शुरुआत भी खराब रही और टीम नौ रन पर दो विकेट...
खेल  दिल्ली 
डीपीएल: अनुज और आर्यन की शानदार पारियों से पुरानी दिल्ली 6 ने दर्ज की जीत

उत्तर प्रदेश

हार्डवेयर दुकान की छत गिरी ,एक की मौत, दो घायल

आसपास के लोगों ने दुकान में निर्माण और सामान रखने के तरीके पर सवाल उठाए
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हार्डवेयर दुकान की छत गिरी ,एक की मौत, दो घायल

दीक्षांत समारोह समाज निर्माण का संकल्प और प्रतिभा का सम्मान : कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह

अयोध्या।डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आगामी 12 अगस्त को आयोजित होने वाले 31वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दीक्षांत समारोह समाज निर्माण का संकल्प और प्रतिभा का सम्मान : कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप